रहस्य और कल्पना की नई दुनिया लेकर आ रही है ‘नवगुंजरा’
Navgunjra brings a new world of mystery and imagination.
Tue, 28 Apr 2026
मुंबई (अनिल बेदाग): फिल्म ‘नवगुंजरा’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता तेज हो गई है। पोस्टर में छिपे संकेत और रहस्य फिल्म को लेकर जिज्ञासा को और गहरा कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमित दीक्षित का कहना है,
“हम एक ऐसी दुनिया को पर्दे पर ला रहे हैं, जो हमारे आसपास होते हुए भी अनदेखी रह जाती है। ‘साइकोन’ उसी कल्पना का एक अहम हिस्सा है।”
वहीं कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखने वाले रोहित यादव ने फिल्म की गहराई पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री या रहस्य नहीं है, बल्कि एक परतदार कहानी है, जिसमें हर किरदार की अपनी अहम भूमिका है। हमने कोशिश की है कि दर्शक फिल्म के साथ सोचने पर मजबूर हों।
फिल्म के संगीत को लेकर भी खास तैयारी की गई है। अमित दीक्षित बताते हैं,
“शुभरो बी का संगीत इस फिल्म की आत्मा है। गाने केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”
नई और फ्रेश कास्टिंग पर जोर देते हुए वे कहते हैं,
“हमने ऐसे कलाकार चुने हैं जो अपने किरदारों में पूरी तरह ढल सकें और दर्शकों को कुछ नया अनुभव दे सकें।” 15 मई 2026 को रिलीज होने जा रही ‘नवगुंजरा’ को लेकर फिल्म की टीम का मानना है कि यह दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी, जहां रहस्य, कल्पना और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
फर्स्ट फिल्म स्टूडियोज एलएलपी के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण लौ ऐजर्स प्रोडक्शन और सिने आर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता अमित दीक्षित, अंकिता गोयल और आयुष जैन हैं, जबकि अजीत पडवलकर सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं।
