Nita Ambani’s Disappointed Reaction : IPL हरने पर Nita Ambani को झेलना पड़ा भरी नुक्सान

 Where is the IPL 2025 Final? 

 
 Where is the IPL 2025 Final?

Nita ambani IPL team


IPL 2025 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हो रहा है, लेकिन फैंस के फेवरेट मुंबई इंडियंस इस बार फाइनल में नहीं पहुंच पाई।  सवाल ये है कि नीता अंबानी को इस हार से कितने करोड़ का नुकसान हुआ? चलिए, आज हम इसकी पूरी कहानी जानते हैं IPL सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस मॉडल है। हर साल ये टूर्नामेंट फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए करोड़ों की कमाई का जरिया बनता है। लेकिन हार का मतलब है बड़ा नुकसान!  

इस बार IPL 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हरा दिया। ये मैच 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। मुंबई ने 204 रनों का टारगेट दिया, लेकिन पंजाब ने इसे चेज कर लिया।  अब बात नुकसान की! IPL फाइनल में पहुंचने वाली टीम को प्राइज मनी, स्पॉन्सरशिप, टिकट SALES  और ब्रांड वैल्यू से भारी कमाई होती है। फाइनल की टिकटें बाकी मैचों से कई गुना महंगी होती हैं, और स्पॉन्सरशिप का अमाउंट भी आसमान छूता है।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के फाइनल में न पहुंचने से नीता अंबानी को कई करोड़ का नुकसान हुआ। Exact figure बताना मुश्किल है, क्योंकि ये स्पॉन्सरशिप डील्स, टिकट रेवेन्यू और ब्रांड वैल्यू जैसे कई फैक्टर्स पर depend  करता है। लेकिन Estimate है कि ये नुकसान 50 से 100 करोड़ रुपये तक हो सकता है, क्योंकि फाइनल में न पहुंचने से प्राइज मनी और मार्केटिंग के मौके छूट गए। नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 9,962 करोड़ रुपये है, जो IPL की सबसे valuable टीमों में से एक है। लेकिन हार के बाद सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का रिएक्शन वायरल हुआ, जिसमें वो उदास  और सिर पकड़े नजर आईं।


 IPL में फाइनल जीतने वाली टीम को लगभग 20-25 करोड़ रुपये मिलते हैं, और रनर-अप को 13-15 करोड़। क्वालीफायर-2 हारने वाली टीम को करीब 7-10 करोड़ मिलते हैं। यानी, फाइनल में पहुंचने से मुंबई को कम से कम 13-25 करोड़ की extra प्राइज मनी मिल सकती थी।  फाइनल में पहुंचने वाली टीम को स्पॉन्सरशिप डील्स से ज्यादा रेवेन्यू मिलता है, क्योंकि ब्रांड्स फाइनल मैच की विजिबिलिटी का फायदा उठाते हैं। मुंबई के फाइनल में न पहुंचने से स्पॉन्सरशिप डील्स में 20-50 करोड़ का नुकसान हो सकता है।  

MI फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है! मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019, और 2020 में IPL खिताब जीते हैं, और ये टीम अपनी मजबूत वापसी के लिए जानी जाती है। नीता अंबानी की Visionary और मैनेजमेंट ने इस फ्रेंचाइजी को दुनिया की सबसे successful टी20 फ्रेंचाइजी में से एक बनाया है।  IPL 2025 में भले ही हार मिली, लेकिन रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार्स अगले सीजन में फिर धमाल मचा सकते हैं। नीता अंबानी ने मेगा Auction में trent boult और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर टीम को और मजबूत किया है। साथ ही, फैंस की मांग है कि रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी दी जाए, ताकि वो छठा खिताब जीत सकें।

 
 

Tags