Shah Rukh Khan As Villain : अब विलेन बन जातिवाद करेंगे शाहरुख
Shah Rukh Khan As Villain Shah Rukh Khan and Pushpa director Sukumar are coming together for a caste based film
Shah Rukh Khan As Villain : पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और टॉलीवुड के बेहतरीन कोलैबोरेशन ने एक से बढ़कर एक फिल्में ऑडियंस को दीं हैं. बॉलीवुड और टॉलीवुड के इसी मिक्सचर की एक फिल्म आई थी साल 2023 में जिसका नाम था जवान, जवान ने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी जवान|
फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड roles में थे और उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, रिधि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, एजाज खान जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म में जान डाल दी थी. जवान शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ओटीटी पर भी जवान को खूब पसंद किया गया था... यही होता है जब बॉलीवुड और टॉलीवुड कोलैब करके कोई फिल्म बनाते हैं |
शाहरुख खान का यही पावरफुल किरदार आपको एक और मूवी में नज़र आने वाला
अगर हम आपसे कहें कि शाहरुख खान का यही पावरफुल किरदार आपको एक और मूवी में नज़र आने वाला है, तो आपका रिएक्शन क्या होगा? ज़ाहिर है सिनेमा लवर होने के नाते तो कोई भी इस खबर को सुनने के बाद झूम उठेगा. तो आखिर वो कौन सी मूवी है तो जिसमें शाहरुख खान एक खलनायक के तौर पर दिखाई देने वाले हैं, चलिए इस पर थोड़ी सी बात कर लेते हैं.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह दौड़ रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि Pushpa के डायरेक्टर Sukumar, Shah Rukh Khan के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे हैं रिपोर्ट्स के हवाले से ये बताया गया है कि ये एक इंटेंस साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म फिल्म होने वाली है. किसी ने कहा कि इस फिल्म में शाहरुख का किरदार ‘अंजाम’ से मिलता-जुलता होगा गौरतलब है कि राहुल रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘अंजाम’ में शाहरुख ने नेगेटिव रोल प्ले किया था
शाहरुख खान और सुकुमार की फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया
अब शाहरुख खान और सुकुमार की फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है.मिड-डे की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का फील बिल्कुल देसी होने वाला है मेकर्स अपनी कहानी और किरदारों को शहर से निकालकर गांव में लेकर जाने वाले हैं रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख इस फिल्म में एंटी-हीरो बनेंगे लेकिन ये एक ईजी़ पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा होगी यहां शाहरुख को एकदम रॉ और देसी अवतार में दिखाया जाएगा ये फिल्म जातिवाद जैसे सामाजिक मुद्दों को भी बहुत हाइलाइट करेगी.
आपको बता दें कि सुकुमार बेहतरीन सिनेमा के लिए जाने जाते हैं.‘रंगस्थलम’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने जातिवाद और उससे उपजने वाले डिफरेंस जैसे मसले को छूने की कोशिश की है. अब ऐसा ही कुछ वो शाहरुख की फिल्म के साथ भी करना चाहते हैं. यहां तक सब कुछ सही है मगर इस फिल्म को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है.मसला ये है कि शाहरुख के पास अगले दो साल तक कोई डेट्स नहीं हैं‘किंग’ और ‘पठान 2’ जैसी फिल्में उनकी पाइपलाइन में हैं... वहीं सुकुमार के हाथ भी Upcoming Projects से भरे हुए हैं.
किंग' के बाद वो 'पठान 2' पर काम शुरू करेंगे
रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया है कि सुकुमार फिलहाल राम चरण की फिल्म RC 17 पर काम कर रहे हैं. उसके बाद वो 'पुष्पा 3: द रैमपेज' पर बढ़ेंगे साथ ही वो राम चरण के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी बनाएंगे. दूसरी तरफ शाहरुख भी अभी 'किंग' पर काम कर रहे हैं.'किंग' के बाद वो 'पठान 2' पर काम शुरू करेंगे. 'किंग' की शूटिंग मई से शुरू होगी और उसे एक ही शेड्यूल में शूट किया जाएगा. जितने भी फिल्ममेकर्स शाहरुख के साथ काम करने के लिए बेताब हैं, उन्होंने उनसे दो साल इंतज़ार करने को कहा है.
वैसे एक बात ये भी है कि अगर ये फिल्म बनती है तो दोनों पार्टियों को इंतज़ार करना पड़ेगा... ये भी मुमकिन है कि अपने प्रोजेक्ट्स निपटाने के बाद शाहरुख और सुकुमार इस फिल्म पर लौटें... बाकी अभी तक दोनों पक्षों ने ना तो इस प्रोजेक्ट को कंफर्म किया है, और ना ही इसे नकारा है.
