एनवायरनमेंट डे पर 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' के कलाकारों ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

On Environment Day, the artists of 'Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain' gave the message of greenery by planting trees
 
On Environment Day, the artists of 'Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain' gave the message of greenery by planting trees
मुंबई/लखनऊ ब्यूरो (आर.एल. पाण्डेय):
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेमारू उमंग के लोकप्रिय धारावाहिक ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ के सेट पर प्रकृति प्रेम की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। शो में अहम किरदार निभा रहे कलाकार – दीक्षा धामी (चैना), शील वर्मा (जयवीर) और इशिता गांगुली (चमकीली) – ने शूटिंग से समय निकालकर पौधारोपण अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

धरती मां की सेवा ही सच्ची सेवा" — इशिता गांगुली

इस अवसर पर अभिनेत्री इशिता गांगुली ने अपने विचार साझा करते हुए कहा,“मेरे लिए एनवायरनमेंट डे कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि रोजमर्रा के निर्णयों का प्रतिबिंब है। सेट के आसपास पौधे लगाकर आत्मिक संतोष मिला। प्रकृति की गोद में मुझे हमेशा सुकून मिलता है – चाहे वह बारिश की मिट्टी की खुशबू हो, पत्तों की सरसराहट या आसमान के रंग। यही जीवन का असली जादू है।”

इशिता ने अपनी दैनिक आदतों को भी साझा किया जो पर्यावरण की रक्षा में उनकी भागीदारी को दर्शाती हैं:

  • हमेशा अपने साथ रीयूज़ेबल पानी की बोतल रखना

  • प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग

  • रिसाइकलिंग को प्राथमिकता देना

  • हर साल कम से कम एक पौधा लगाना

उन्होंने आगे कहा,“हमें किसी चमत्कार का इंतज़ार करने की बजाय खुद उसका हिस्सा बनना होगा — अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और धरती मां के लिए। मैं चाहती हूं कि हम सब मिलकर ऐसी दुनिया बनाएं जहां हम फिर से साफ हवा में सांस ले सकें और तितलियों को फूलों पर मंडराते देख सकें।”

 कलाकारों ने दिखाया जिम्मेदार नागरिक का उदाहरण

इस पौधारोपण अभियान के जरिए 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' की टीम ने यह साबित किया कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव की नींव बन सकते हैं। कलाकारों का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

Tags