Perfect Beauty में सिर्फ 2 ही Indians?

Only 2 Indians in Perfect Beauty?
 
Deepika Padukone in the List of Beautiful Woman in World | List of National Library of Medicine
इस बात को कहने में कोई गुरेज़ नहीं है कि भारत में खूबसूरत चेहरों की कोई कमी नहीं है. आप देश के जिस हिस्से में भी चले जाइए वहां आपको खूबसूरत चेहरे देखने को मिल जाएंगे. अच्छा वैसे एक बात बताइए. खूबसूरती को मापने का आपका पैमाना क्या होता है? 
 

 

ये एक ऐसा सवाल है जिसके सभी के अपने-अपने अलग-अलग जवाब हैं. कोई रंग पर खूबसूरती को मापता है तो कोई नयन नक्श के बेस पर... कोई साफ रंग वाली लड़कियों को सुंदर कहता है तो कोई कजरारी आंखों वाली को, किसी के लिए लड़की की सीधी और पैनी नाक परफेक्ट है तो किसी के लिए मोटे और गुलाबी लिप्स.मैंने बताया ना इस सवाल का जवाब सबके पास अलग-अलग है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि साइंस ने एक परफेक्ट फेस की डेफिनेशन क्या दे रखी है? मुझे पूरा यकीन है इसके बारे में तो आपको कुछ नहीं पता होगा... तो चलिए पहले तो हम आपको ये बताते हैं कि एक परफेक्ट फेस, साइंस के अकॉर्डिंग कहते किसे हैं.

कोई कितनी खूबसूरत है इस बात का अंदाजा इंसान के चेहरे के charm पर डिपेंड करता है. 'National library of medicine' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'ज्यादा या कम अट्रैक्टिव होना सोसाइटी को बहुत ही अहम पहलू है. लोग आमतौर पर इस बात को मानते हैं कि कौन कितना चार्मिंग है और कौन नहीं.

लेकिन किसी भी चेहरे का चार्म उसके नयन नक्ष होते हैं, जिनके लिए भी कई स्टडीज में डिटेल में बात की गई है. जैसे कुछ साइंटिफिक स्टडी का कहना है कि हार्ट और वी शेप वाले चेहरों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.स्टडी के मुताबिक, एक परफेक्ट फेस वो होता है जिसमें आंखें, नाक, लिप्स, माथा, दांत, चिन, कान और बालों की अलग-अलग भूमिका यानी डिफरेंट रोल्स होते हैं..आपने भी इस बात पर गौर किया होगा कि जब किसी लड़की की तारीफ की जाती है तो ये कहा जाता है कि तुम्हारी आंखों बहुत खूबसूरत हैं, उसके लिप्स काफी पल्पी और बड़े हैं या फिर उसकी आईब्रो काफी पैनी हैं. ये सभी किसी की खूबसूरती को मापने के पैमाने होते हैं.

फेस फीचर्स का भी एक रेशियो होता है जैसे क्या, कहां, कैसा और कितना होना चाहिए... चेहरे के हर एंगल और आकार से साथ फिट होने पर ही उसे परफेक्ट फेस कहा जाता है। जैसे- चेहरे को माथे ले लेकर चिन तक तीन भागों में बांटना और उनका अनुपात चेक करना कि वो बराबर है या नहीं... वर्टिकल मेजरमेंट करना कि हेयर लाइन से आइब्रो और आइब्रो से नाक और फिर चिन के बीच भी इक्वल है या नहीं... इसके अलावा होंठो की चौड़ाई नाक से 1 दशमलव 6 गुना चौड़ी हो और नाक की चौड़ाई उतनी ही हो जितनी जगह दो आंखों के बीच में है... तब ज़ाकर कहीं एक परफेक्ट फेस निकलकर सामने आता है.

खैर, अब आते हैं मुद्दे पर. हर साल कई ऐसी लिस्ट सामने आती हैं, जिसमें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की जाती है. कुछ कॉम्पिटिशन के बेस पर होती हैं तो कुछ साइंटिफिक रिसर्च के मुताबिक होती हैं... हाल में ऐसी ही एक नई साइंस बेस्ड रिसर्च जारी की गई है, जिसे विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ ही हैंडसम पुरुषों की लिस्ट जारी की गई है.. इस लिस्ट में कई विदेशियों के साथ सिर्फ दो भारतीय हैं. और ये कोई आम लोग नहीं बल्कि फिल्मी सितारे हैं... ये दोनों ही फिल्मी सितारे बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं... बैक टू बैक सफल फिल्में देने वाले इन दोनों सितारों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं. चलिए बिना पहेलियां बुझाए आपको इन दोनों के नाम बताते हैं.

एक नई रिसर्च में मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने अलग-अलग एक्ट्रेसेस के चेहरे के Features को ग्रीक गोल्डन रेशियो के बेस पर मापा... ये रेशियो चेहरे की Symmetry और beauty को मापने के लिए एक Ancient mathematical फार्मूला है... इस लिस्ट में "किलिंग ईव" की जोडी कोमर ने पहली पोजीशन हासिल की है, जबकि टॉप इंडियन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वो इकलौती भारतीय हैं जो टॉप 10 में शामिल हुईं... दीपिका ने 91.22% स्कोर के साथ 9वां स्थान हासिल किया... ये स्कोर उनके चेहरे के balance और खूबसूरती को दर्शाता है... साइंटिस्ट्स का मानना है कि जिन चेहरों का माप गोल्डन रेशियो के मुताबिक होता है, वो ज्यादा अट्रैक्टिव माने जाते हैं... 

वहीं, हैंडसम मेन्स की लिस्ट में शाहरुख खान ने 86.76% स्कोर के साथ 10वीं पोजीशन हासिल की है... वो इस लिस्ट में इकलौते इंडियन एक्टर हैं... शाहरुख को अक्सर दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माना जाता है, और अब ये Study उनके लुक्स को एक Scientific validation भी देती है...

Tags