Priyanka Chopra: बॉलीवुड में फिर से वापसी को तैयार 'देसी गर्ल', फिल्ममेकर्स से कर रहीं मुलाकात
Priyanka Chopra Ke Bare Mein Bataen

Priyanka Chopra Movies
Priyanka Chopra Daughter
Priyanka Chopra Ayodhya Saree
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में खासी व्यस्त हैं। उस व्यस्तता के बीच वह ब्रांड प्रमोशन के लिए भारत आई हैं। ब्रांड प्रमोशन के बाद वह अयोध्या में रामलला के दर्शन को भी गई। हालांकि इस यात्रा पर वह ब्रांड प्रमोशन के साथ अपने भारतीय प्रोजेक्ट को लेकर भी कई फिल्ममेकर से मेल मुलाकात कर रही हैं। प्रियंका जानती हैं कि दर्शक उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिल्ममेकर फरहान अख्तर के घर पर अपने पति निक जोनास के साथ देखा गया था।
रिपोर्ट्स बता रही हैं कि प्रियंका कई फिल्ममेकर्स से मिलने वाली हैं और नई स्क्रिप्ट्स पढ़ने जा रही हैं। दूसरी तरफ वो अपने प्रोडक्शन हाउस के काम को भी आगे बढ़ाने का प्लान कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार उनकी भारत यात्रा में कई वर्क कमिटमेंट शामिल हैं।
संजय लीला भंसाली से मुलाकात
अटकलें थी कि वह फरहान के साथ अटकी पड़ी फिल्म जी ले जरा में काम कर सकती हैं। यह फिल्म घोषणा के बाद से सुर्खियों में बनी है, लेकिन उस पर काम आरंभ नहीं हो पाया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट और कट्रीना कैफ को लेने की घोषणा हुई थी। अब खबर है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है।
कई फिल्ममेकर्स से मिल रही हैं
प्रियंका के अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सूत्र ने बताया, 'उन्हें पता है कि उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में बहुत जिज्ञासा है और वो जल्द ही एक प्रोजेक्ट फाइनल करना चाहती हैं। वो कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और कई फिल्ममेकर्स से मिल रही हैं। इनफैक्ट, वो एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मीटिंग कर चुकी हैं, जो एक पीरियड प्रोजेक्ट है। उन्हें ये प्रोजेक्ट पसंद आया है और अब वो भंसाली से इसकी टाइमलाइन, शिड्यूल और कॉस्टयूम वगैरह डिस्कस करने के लिए मिल रही हैं।'
'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, 'प्रियंका के लिए भारत का ट्रिप पूरी तरह काम के लिए है। मुंबई में इवेंट अटेंड करने के अलावा उनके पास कई चीजें लाइन-अप हैं। वो अलग-अलग कैपेसिटी में कई मीटिंग्स करने वाली हैं।' सूत्र ने आगे बताया कि प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी फोकस कर रही हैं और वो अपने बैनर के अंडर 3-4 प्रोजेक्ट फाइनल करने के लिए लोगों से मिल रही हैं। सूत्र ने ये भी बताया कि प्रियंका के एजेंडे पर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट भी है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस जानकारी पर कन्फर्मेशन के लिए प्रियंका की टीम से भी संपर्क किया गया, मगर उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म
इस मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। संजय और प्रियंका इससे पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं। फिल्मी गलियारों की खबरों के मुताबिक दोनों फिर से साथ काम कर सकते हैं। अगर सब ठीक रहा , तो दोनों करीब एक दशक बाद एकसाथ काम करेंगे। प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।