Shraddha ने मारी बाज़ी, मुंह देखते रह गईं Priyanka/Alia
How Shraddha Kapoor Managed To Grab The Role Of 'Nagin' Beating Priyanka Chopra To Alia Bhatt?
श्रद्धा कपूर को चाहने वाले लोगों की तादात तो बहुत ज़्यादा है,
श्रद्धा कपूर कपूर शायद बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो पीक पर होते हुए भी डॉउन टू अर्थ रहती हैं...उनका simple and sober रवैया लोगों को खूब पसंद आता है... वो जितनी ग्लैमरस हैं, उनके अंदर सिंपलीसिटी भी उतनी ही ज़्यादा है... इसीलिए श्रद्धा कपूर की जो फैन फॉलोइंग है, वो शायद और किसी भी एक्ट्रेस की नहीं है... वो कहते हैं ना कि आप चाहे जितना अच्छा रवैया कर लो, आपको ना पसंद करने वाले लोग ज़रूर मिल जाएंगे... लेकिन श्रद्धा कपूर के साथ ये चीज़ नहीं है... श्रद्धा कपूर को चाहने वाले लोगों की तादात तो बहुत ज़्यादा है, और उनसे हेट करने वालों की तादाद बहुत कम, बल्कि ना के बराबर.
‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर बवंडर मचा दिया
आपको मालूम ही है कि श्रद्धा कपूर की रीसेंट फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर बवंडर मचा दिया है... धमाकेदार ओपनिंग के बाद से ही ‘स्त्री 2’ की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई अभी भी जारी है... श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 860 करोड़ रुपये की कमाई की है... वहीं, इंडिया में इस फ़िल्म ने 715 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कारोबार किया है... उनकी इस फिल्म ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी... इस फ़िल्म ने 8वें हफ़्ते में भी 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया था... यहां तक की इस फ़िल्म ने 'उरी' के 41वें दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था...
इस फिल्म ने कामयाबी के ऐसे झंडा गाड़े, कि श्रद्धा कपूर तो मानों बॉलीवुड की न्यू क्वीन बन गईं... क्योंकि सिर्फ अपने दम ही कोई मूवी इतनी सुपर डुपर हिट करवाना, खासकर एक एक्ट्रेस के लिए बहुत ही ज़्यादा मुश्किल होता है... लेकिन श्रद्धा ने ये मुकाम हासिल करके दिखाया..ये तो रही पुरानी बात... मौजूदा वक्त में श्रद्धा जिस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, उसका नाम है नागिन... इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं... फिल्म कब फ्लोर पर आएगी, इसकी जानकारी भी मिल गई है...
दरअसल, एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की... जिसमें Nagin- An Epic Tale Of Love & Sacrifice की स्क्रिप्ट देखने को मिली... इस तस्वीर के साथ निखिल ने हिंट दिया है कि जल्द ही पिक्चर की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी... हालांकि, उन्होंने कोई डेट नहीं बताई है... आपको बता दें कि बीते साल इस प्रोजेक्ट को लेकर निखिल द्विवेदी ने बताया था कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं... साथ ही 2025 में फिल्म का काम शुरू भी कर दिया जाएगा, जो कि अब होने भी वाला है..
श्रद्धा कपूर ही नागिन में लीड रोल निभाने वाली हैं
इंस्टाग्राम स्टोरी में निखिल ने वैसे तो श्रद्धा कपूर का नाम नहीं लिया है लेकिन लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर ही नागिन में लीड रोल निभाने वाली हैं... दरअसल निखिल द्विवेदी ने खुद ये बात कही थी कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए उनके दिमाग में सिर्फ श्रद्धा कपूर थीं... निखिल ने कहा था कि एकलौती एक्ट्रेस जिसके बारे में मैंने इस फिल्म को लेकर सोचा है वो श्रद्धा हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि वो उन एक्ट्रेसेज़ में से हैं जिनके पास कई क्वालिटी है और वो हर शेड्स काफी अच्छे से निभा सकती हैं...
निखिल की ये बात तो काफी हद तक सही भी है... क्योंकि श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें उनका किरदार अलग-अलग ही होता आया है जो उनके सुपर टैलेंट को बयां करता है... वैसे क्या आपको मालूम है कि नागिन फिल्म करने के लिए बहुत सी नामी-गिरामी हसीनाएं बेताब थीं... कहा तो ये भी जा रहा था प्रियंका चोपड़ा नागिन के साथ बॉलीवुड में एक बार फिर से कम बैक कर सकती हैं, इसके अलावा गोकलानी फर्नांडीज, तारा सुतारिया, कैटरीना कैफ और यहां तक की आलिया भट्ट का भी नाम भी चर्चा में था, लेकिन फाइनली फिल्म आई श्रद्धा कपूर की झोली में... हालांकि अभी ये कंफर्म तो नहीं है, लेकिन ज़्यादातर चांसेज़ यही हैं कि श्रद्धा कपूर की नागिन बनकर सबको डसने आएंगी...बहरहाल, आपको क्या लगता है, नागिन के रोल के लिए श्रद्धा कपूर क्या प्रियंका चोपड़ा, कटरीना और आलिया भट्ट से ज़्यादा डिजर्विंग हैं
