राज कुंद्रा का किडनी डोनेशन ऑफर: भक्ति या PR स्टंट? जानिए पूरे विवाद की कहानी

 
Raj Kundra’s Kidney Offer to Premanand Ji Maharaj

आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विवाद की, जिसने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की, जिन्होंने वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी दान करने का ऑफर दिया। लेकिन इस नेक इरादे ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। आखिर क्या थी पूरी कहानी? क्यों राज कुंद्रा ने ऐसा ऑफर दिया? और क्यों लोग इसे PR स्टंट बता रहे हैं? क्या है इस विवाद का सच? चलिए, इस कहानी को शुरू से लास्ट तक समझते हैं। 

 

14 अगस्त 2025 को बॉलीवुड की 'ठुमका क्वीन' शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा वृंदावन पहुंचे। उनका मकसद था मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करना और उनका आशीर्वाद लेना। प्रेमानंद जी महाराज, जिनके लाखों भक्त देश-विदेश में हैं, अपनी सादगी और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारे भी उनके दर्शन के लिए वृंदावन आ चुके हैं। लेकिन इस बार, शिल्पा और राज की इस मुलाकात ने एक अनोखा मोड़ ले लिया। जब राज और शिल्पा प्रेमानंद जी के आश्रम में पहुंचे, वहां का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक था। राज ने बताया कि वो पिछले दो साल से प्रेमानंद जी को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं और उनके प्रवचनों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी सवाल पूछना चाहता था, उसका जवाब मुझे अगले ही दिन महाराज जी के वीडियो में मिल जाता था।' लेकिन बातचीत के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको चौंका दिया।"

बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और वो पिछले 20 साल से डायलिसिस पर हैं। फिर भी वो हर दिन 5 घंटे भक्तों से मिलते हैं और हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। उनकी इस positivity से प्रभावित होकर राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। राज ने कहा, 'महाराज जी, मैं आपकी तकलीफ जानता हूं। अगर मैं आपके काम आ सकूं, तो मेरी एक किडनी आपके नाम!' जी हां, दोस्तों, राज कुंद्रा ने प्रेमानंद जी को अपनी किडनी दान करने का ऑफर दे दिया। ये सुनकर न सिर्फ वहां मौजूद लोग, बल्कि शिल्पा शेट्टी भी speechless रह गईं। प्रेमानंद जी ने इस ऑफर को बड़े ही प्यार और सम्मान के साथ ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं, आप स्वस्थ रहें, खुश रहें। मेरे लिए यही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। जब तक भगवान का बुलावा नहीं आएगा, ये किडनी मुझे ले नहीं जाएगी।' लेकिन दोस्तों, यहीं से शुरू हुआ असली बवाल। जैसे ही राज कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसे अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया। 

कुछ लोगों ने राज की तारीफ की और उनके इस नेक इरादे को सराहा। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रोल्स कहां चुप रहने वाले थे? कुछ यूजर्स ने इसे महज एक PR स्टंट करार दिया। दरअसल, राज कुंद्रा का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है, और शायद यही वजह थी कि लोगों ने उनके इस ऑफर को शक की नजर से देखा। उसी समय राज और शिल्पा पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का एक केस भी दर्ज हुआ, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी। लेकिन राज कुंद्रा ने चुप रहने की बजाय ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

ट्रोलिंग से परेशान होकर राज कुंद्रा ने अपने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'हम कितने अजीब दुनिया में रह रहे हैं। जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक अंग देने का फैसला करता है, तो उसे PR स्टंट कहकर मजाक उड़ाया जाता है। अगर करुणा एक रणनीति है, तो काश दुनिया इसे और अपनाए। कम आलोचना करो, ज्यादा प्यार करो, हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको। राधे राधे!'इसके अलावा, एक इंटरव्यू में राज ने सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरी किडनी है, मैं इसे जिसे चाहूं दे सकता हूं। लोग इसे PR स्टंट कह रहे हैं, लेकिन प्रेमानंद जी के आश्रम में तो फोन भी अंदर ले जाना मना है। मैंने ये दिल से कहा था।' राज ने ये भी बताया कि वो प्रेमानंद जी की सकारात्मकता और उनके संदेशों से इतने प्रभावित थे कि उन्हें कुछ देना चाहता था।

 इस जवाब के बाद भी कुछ लोग राज के समर्थन में आए, तो कुछ ने ट्रोलिंग जारी रखी। लेकिन दोस्तों, अब सवाल ये है कि क्या राज का ये ऑफर वाकई एक PR स्टंट था, या फिर उनकी सच्ची भक्ति और भावना थी? चलिए, अब थोड़ा प्रेमानंद जी महाराज के बारे में बात करते हैं। प्रेमानंद जी वृंदावन के एक ऐसे संत हैं, जिनके प्रवचन और सादगी ने लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी खासियत है कि वो बड़े ही सरल तरीके से जीवन का गहरा दर्शन समझाते हैं। वो कहते हैं, 'राधा नाम जपो, जीवन का बेड़ा पार हो जाएगा।' उनकी दोनों किडनियां खराब होने के बावजूद वो हर दिन भक्तों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं, और हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी इस मुलाकात में राधा नाम जपने का तरीका पूछा, जिस पर प्रेमानंद जी ने कहा, '24 घंटे में 10,000 बार राधा नाम जपो, और देखो जादू।'

 उनकी ये सादगी और positivity ही है, जो राज कुंद्रा जैसे लोगों को उनके पास खींच लाती है। लेकिन क्या आपको लगता है कि राज का ऑफर उनकी भक्ति का हिस्सा था, या फिर कुछ और?  अब आते हैं असली सवाल पर। क्या राज कुंद्रा का किडनी ऑफर एक नेक इरादा था, या फिर पब्लिसिटी का एक तरीका? कुछ लोग कहते हैं कि राज पहले भी विवादों में रहे हैं, और ये उनकी छवि सुधारने की कोशिश हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ, राज का कहना है कि वो प्रेमानंद जी से दिल से प्रभावित थे। एक और दिलचस्प बात ये है कि राज अकेले नहीं हैं, जिन्होंने प्रेमानंद जी को किडनी ऑफर की। मध्य प्रदेश के एक शख्स, आरिफ खान चिश्ती ने भी महाराज जी को अपनी किडनी देने का प्रस्ताव रखा था। इससे पता चलता है कि प्रेमानंद जी के भक्तों में उनके लिए कितना सम्मान और प्यार है। 

तो दोस्तों, ये थी राज कुंद्रा और प्रेमानंद जी महाराज के किडनी ऑफर की पूरी कहानी। अब आपकी बारी है! कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको क्या लगता है  राज का ऑफर सच्ची भक्ति थी, या PR स्टंट ?

Tags