राम कपूर बनाम एकता कपूर: क्या सचमुच हुआ है टकराव, या फिर ये है सिर्फ सोशल मीडिया का शोर?

आज हम बात करने वाले हैं टीवी इंडस्ट्री के सबसे हॉट टॉपिक की – राम कपूर और एकता कपूर के बीच की so called 'fight की क्या है इस विवाद की असल कहानी? क्या राम और एकता के बीच सचमुच अनबन है, या ये सब सिर्फ मीडिया का हाइप है? और इस कहानी में ट्विस्ट लाईं राम की पत्नी गौतमी कपूर! तो चलिए, शुरू से लेकर लास्ट तक इस ड्रामे को डिकोड करते हैं।
तो सबसे पहले थोड़ा बैकग्राउंड समझते हैं। राम कपूर और एकता कपूर का रिश्ता सालों पुराना है। राम ने एकता के कई सुपरहिट शोज में काम किया, जैसे 'कसम से' और सबसे मशहूर 'बड़े अच्छे लगते हैं'। इस शो में राम और साक्षी तंवर की जोड़ी ने टीवी स्क्रीन पर आग लगा दी थी। लेकिन इस शो का एक 17 मिनट का इंटिमेट सीन इतना controversial हुआ कि एकता को माफी तक मांगनी पड़ी थी.
राम ने हमेशा एकता के साथ अपने प्रोफेशनल रिश्ते की तारीफ की, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच तनाव की खबरें उड़ने लगीं। आखिर माजरा क्या है?
"पिछले कुछ महीनों में राम कपूर ने अपनी गजब की फिटनेस जर्नी से सबको चौंका दिया। 55 किलो वजन कम करके वो फैट टू फिट हो गए! लेकिन कुछ लोगों ने कयास लगाया कि राम ने वजन घटाने के लिए ओजेंपिक जैसी दवाइयों का इस्तेमाल किया। राम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया और कहा कि ये सब जिम में पसीना बहाने का नतीजा है।
इसी बीच एकता कपूर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ओजेंपिक और ऐसी दवाइयों पर तंज कस रही थीं। फैंस ने इसे राम पर इशारा समझा। एकता ने बाद में एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'अनप्रोफेशनल एक्टर्स' को चुप रहने की सलाह दी। इस पोस्ट को सीधे राम से जोड़ा गया, क्योंकि राम ने हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सीन और एकता के डायरेक्शन पर कमेंट किया था।
तो क्या एकता ने सचमुच राम को टारगेट किया था? या ये सिर्फ एक कोइंसिडेंस था? चलिए, अब देखते हैं राम ने इसका जवाब कैसे दिया
राम कपूर ने इस पूरे विवाद पर बहुत ही कूल और मेच्योर तरीके से रिएक्ट किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'एकता जो चाहे कह सकती हैं, मैं कुछ नहीं बोलूंगा।' उन्होंने ये भी कहा कि एकता ने उनके करियर में बहुत बड़ा रोल निभाया है और वो हमेशा उनकी इज्जत करेंगे।
लेकिन इस कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब राम की पत्नी गौतमी कपूर ने एकता के वीडियो का मजेदार जवाब दिया। गौतमी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एकता की नकल उतारते हुए कहा, 'क्या मुझे ओजेंपिक लेना चाहिए? या एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट? या फिर अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए? मुझे लगता है जिम ही काफी है!' और उनका कैप्शन था – 'जियो और जीने दो!' इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, और फैंस ने गौतमी के ह्यूमर की जमकर तारीफ की।
गौतमी का ये जवाब न सिर्फ करारा था, बल्कि इसने ये भी दिखाया कि कपूर फैमिली इस विवाद को हल्के में ले रही है। लेकिन सवाल ये है – क्या ये लड़ाई अब खत्म हो गई है?
"सोशल मीडिया पर इस लड़ाई को लेकर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ का मानना है कि एकता ने राम को अनप्रोफेशनल कहकर गलत किया, जबकि कुछ का कहना है कि राम ने शो के बारे में बात करके विवाद को हवा दी।
"तो ये थी राम कपूर और एकता कपूर के बीच की तथाकथित लड़ाई की पूरी कहानी! आपको क्या लगता है – क्या ये सचमुच कोई बड़ा विवाद है, या सिर्फ मीडिया का हाइप? और गौतमी के उस वीडियो को आप रेट करेंगे 1 से 10 में? नीचे कमेंट में जरूर बताइए!