रणबीर कपूर की 'रामायण' पर मुकेश खन्ना का बयान: क्या भगवान राम के किरदार के लिए सही हैं रणबीर?

 
 Ranbir Kapoor as Lord Ram in Ramayana |  Mukesh Khanna’s Shocking Reaction

आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसी खबर की, जो बॉलीवुड और रामायण के फैंस के बीच तहलका मचा रही है। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में उनके भगवान राम के किरदार को लेकर 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "वह अच्छे एक्टर हैं, लेकिन..." आखिर मुकेश खन्ना ने ऐसा क्या कहा, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है? क्या है इस बयान के पीछे की सच्चाई? आइए, इस मुद्दे को गहराई से समझते हैं। चलिए शुरू करते हैं! 

 नीतेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पिछले कई सालों से चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, और साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में हैं। लेकिन हाल ही में, 'शक्तिमान' और 'बीआर चोपड़ा की महाभारत' फेम मुकेश खन्ना ने रणबीर के इस किरदार को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया है।

मुकेश खन्ना ने कहा कि रणबीर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनकी छवि भगवान राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार के लिए फिट नहीं है। आखिर क्यों कहा मुकेश खन्ना ने ऐसा? क्या है इस बयान के पीछे की वजह? और क्या इसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ेगा? आइए, इसकी पूरी कहानी जानते हैं।  

मुकेश खन्ना, जो indian टेलीविजन के आइकॉनिक सुपरहीरो 'शक्तिमान' के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर अपने ideas share किए। उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनकी 'एनिमल' वाली छवि भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार से मेल नहीं खाती। रामायण को 1000 करोड़ रुपये के बजट से नहीं, बल्कि सही भावना और सच्चाई से बनाना चाहिए।"  

मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि भगवान राम का किरदार ऐसा होना चाहिए, जो मर्यादा, शांति और धर्म का प्रतीक हो। उन्होंने कहा, "राम पेड़ पर चढ़कर तीर नहीं चलाते, जैसा कि कुछ फिल्मों में दिखाया जाता है। राम योद्धा नहीं थे, योद्धा भगवान कृष्ण थे।" उन्होंने ये भी जिक्र किया कि रणबीर की हाल की फिल्म 'एनिमल' की हिंसक और विवादित छवि उनके राम के किरदार को प्रभावित कर सकती है।  इसके अलावा, मुकेश खन्ना ने 'आदिपुरुष' फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस बार ज्यादा आशावादी हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को सही तरीके से पेश करना जरूरी है।  

मुकेश खन्ना का कहना है कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों का आधार है। उनकी चिंता यह है कि बॉलीवुड में बड़े बजट और बड़े सितारों के चक्कर में कहानी की आत्मा को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने 'आदिपुरुष' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म में गलत चित्रण की वजह से दर्शकों ने उसे नकार दिया। 

मुकेश खन्ना का मानना है कि रणबीर की 'एनिमल' जैसी फिल्मों की छवि दर्शकों के दिमाग में बनी हुई है, और यह भगवान राम जैसे पवित्र किरदार के साथ न्याय नहीं कर सकती। इसके अलावा, कुछ एक्स पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि मुकेश खन्ना ने रणबीर के खान-पान को लेकर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि "वह बीफ खाते हैं और अब राम बन रहे हैं।" हालांकि, इस बयान की official confirmation नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मुकेश खन्ना की राय का समर्थन कर रहे हैं, उनका मानना है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए एक्टर की छवि साफ और पवित्र होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग इसे रणबीर कपूर के टैलेंट पर सवाल उठाने की कोशिश मान रहे हैं।  

नीतेश तिवारी की 'रामायण' एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी excitement है। नीतेश तिवारी, जो 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट को बहुत सावधानी से बना रहे हैं। रणबीर कपूर के अलावा, फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह जैसे stars  भी हैं।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म तीन parts में रिलीज होगी, और इसका पहला part  2026 में रिलीज हो सकता है। नीतेश तिवारी ने पहले ही कहा है कि वो रामायण को indian culture के हिसाब से authentic तरीके से पेश करना चाहते हैं। लेकिन मुकेश खन्ना जैसे लोगों के comments  इस फिल्म पर सवाल उठा रही हैं।  

एक्स पर इस मुद्दे को लेकर दो तरह की राय देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं और वे इस किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। वहीं, कुछ लोग मुकेश खन्ना की बात से सहमत हैं और मानते हैं कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए एक्टर की personal image भी मायने रखती है। 

रामायण भारत की आत्मा है। ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यही वजह है कि जब भी रामायण को सिनेमा या टीवी पर दिखाया जाता है, लोग इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी लोगों के दिलों में बसी है। लेकिन हाल के वर्षों में,  'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों ने विवाद खड़ा किया, जिसकी वजह से लोग नीतेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर और सतर्क हैं।  मुकेश खन्ना जैसे लोग, जो खुद indian culture को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं, 

तो ये थी मुकेश खन्ना के बयान और रणबीर कपूर की 'रामायण' की पूरी कहानी। क्या आपको लगता है कि रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए सही पसंद हैं ? या मुकेश खन्ना की चिंता जायज है? अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

Tags