'द अलायंस' के बीच से निकले रवि किशन, रो पड़ीं बेटी रीवा; सुपरस्टार ने बताई शो छोड़ने की असली वजह
क्यों रवि किशन को बीच में ही छोड़ना पड़ा शो?
रवि किशन ने शो छोड़ने के पीछे की जो वजह बताई, उसने न केवल वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया। अपनी जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए रवि किशन ने रोते हुए कहा मेरे आंसू आज तक किसी ने नहीं देखे हैं। मैंने यहाँ अपनी ड्यूटी निभाई, मैं जिस मकसद से इस शो में आया था, उसे पूरा किया। लेकिन अब मुझे मेरी असली ड्यूटी (जनता की सेवा) से कॉल आ गया है और मुझे जाना ही पड़ेगा, क्योंकि इसी काम के लिए जनता ने मुझे वोट देकर चुना है। मैं अब सीधे गोरखपुर जा रहा हूं, क्योंकि मैं वहीं रहता हूं और वहीं मेरी कर्मभूमि है।"
यह कहते हुए भोजपुरी सुपरस्टार काफी भावुक हो गए। उन्होंने जाते-जाते रोती हुई बेटी रीवा का हौसला बढ़ाया और उन्हें मजबूती से खेल खेलने की सीख दी। बता दें कि रीवा शो में आने के बाद से ही अपनी मां और घर को काफी याद कर रही थीं, लेकिन पिता के साथ होने से उन्हें एक बड़ा संबल मिला हुआ था।
कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं शो, रीवा अब खेलेंगी अकेले
कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस अनूठे रियलिटी शो 'द अलायंस' में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा था। खासकर हिंदी और भोजपुरी भाषी दर्शकों के बीच दोनों का खास तालमेल चर्चा का विषय बना हुआ था। अब रवि किशन के जाने के बाद रीवा किशन को इस शो में अकेले ही आगे का सफर तय करना होगा।
'द अलायंस' के अन्य प्रमुख कंटेस्टेंट्स:
रवि और रीवा किशन के अलावा इस शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियां एक-दूसरे के साथ जोड़ियां (अलायंस) बनाकर गेम खेल रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
-
कुशाल टंडन और अरसलान गोनी
-
जैद दरबार और नीति टेलर
-
मिनी माथुर और डेजी शाह
-
रूही दोसानी और पायल धरे
-
सैबी सूरी, विशाल सिंह, अरमान खेरा और डॉली जावेद।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पिता के अचानक शो से बाहर हो जाने के बाद रीवा किशन खुद को कैसे संभालती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को इस खेल में कितनी कड़ी टक्कर देती हैं।
