Rekha Amitabh Bachchan Love Story | रेखा-अमिताभ बच्चन के बीच था सीक्रेट लव, फिर जया ने..

Rekha Amitabh Bachchan Love Story, Affair, Secret, Photos: बॉलीवुड स्टार्स हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। चाहे वे उनकी अचीवमेंट्स के लिए हों या फिर लव स्टोरी या कंट्रोवर्सी के लिए। 

Rekha Amitabh Bachchan Love Story

Rekha Amitabh Bachchan Love story, Affair, Secret, Photos: बॉलीवुड स्टार्स हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। चाहे वे उनकी अचीवमेंट्स के लिए हों या फिर लव स्टोरी या कंट्रोवर्सी के लिए। 

कई सेलिब्रिटीज की लव लाइफ लाइमलाइट में रहती है, उसमे कई बार ऐज डीफेरेंस भी बड़ा कारण माना गया है। बॉलीवुड की कई ऐसी प्रेम कहानियां है जो हमेशा चर्चा में रही है। उनमे से एक है दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की, जिसकी फुसफुसाहट आज भी सिनेमा जगत के गरियारों में सुनाई देती है। 

बॉलीवुड के जानकार बताते हैं की एक दौर था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच गहरा प्यार था। पर दोनों के जीवन में साथ नहीं लिखा था और दोनों की कभी शादी नहीं हो सकी। बता दें की दशकों बाद भी इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। 

सुपरस्टार बिग बी अमिताभन और स्टार एक्ट्रेस रेखा (Amitabh Bacchan Rekha Love Story) की प्रेम कहानी की एक समय भयंकर हाइप क्रिएट हो गई थी। लोग इनके किस्से जानने के लिए काफी उत्सुक रहते थे।

कई दफे रेखा ने अमिताभ और उनके रिश्तों को लेकर जानकारी मीडिया के सामने रिवील की लेकिन अमिताभ ने कभी उनके रेखा के साथ रिलेशन को खुद से नहीं किया। माना जाता है रेखा, अमिताभ से हद से ज्यादा प्यार करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें अमिताभ का साथ नहीं मिल सका। लेकिन उनके दिल में अब भी अमिताभ बसते हैं। माना जाता है इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। 

रेखा अमिताभ को मानती हैं पति? | Rekha Amitabh Bachchan Affair

Rekha Amitabh Bacchan Marriage Secret: कई सुपर हिट फ़िल्में देने वाली रेखा ने अपना करियर साऊथ सिनेमा से शुरू किया था। जब उनका अमिताभ प्रेम था तब रेखा बॉलीवुड के एक्ट्रेस नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंच गई थीं। उस दौरान पूरे इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें थी कि रेखा ने अमिताभ बच्चन से शादी कर ली है। बाद में रेखा ने इंटरव्यू में जानकारी दी थी,'उस शाम वह सीधे शूटिंग के सेट से कार्यक्रम में पहुंची थी। अमिताभ और रेखा की शादी में कितनी सच्चाई थी वे दोनों खुद ही जानते हैं। 

ऐसे आई लवस्टोरी लाइमलाइट में 

Amitabh Bacchan Rekha Affair: जानकारी के अनुसार बच्चन और रेखा ने साल 1976 फिल्म दो अंजाने की शूटिंग के समय एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उनकी लवस्टोरी को एक घटना ने सुर्खियों में ला दिया था। दरअसल, उस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने एक को-स्टार द्वारा रेखा के साथ बदसलूकी करने पर आपा खो दिया था। और यही घटना ने उनकी लवस्टोरी को हेडलाइंस तक पंहुचा दिया। उनके अफवाहों की खबर सुर्खियां बटोरने लगी। लेकिन अमिताभ ने पब्लिकली अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। 

जब जया बच्चन ने रेखा को बुलाया घर पर 

Jaya Bachchan On Rekha Amitabh Affair: रेखा और अमिताभ के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बतौर रही थीं तब अमिताभ साइलेंट मोड पर थे।  इसी बीच ये खबरें जया के कानों तक पहुंच गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एक बार जब अमिताभ घर पर नहीं थे तो जया ने एक रात रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया था। 

रेखा को लगा की जया ने उन्हें झगड़ा करने के किये बुलाया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि जया ने रेखा का खूब आदर सत्कार किया, खाना खिलाया और घर भी दिखाया। लेकिन जब रेखा वापस जा रही थीं तो जया ने उनसे सिर्फ ये कहा कि 'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी' जया की इस बात ने साफ कर दिया था कि रेखा कभी भी अमिताभ की नहीं हो पाएंगी। 
 

Share this story