Release Sharmishtha immediately, this should not happen to any daughter : क्या कानून का गलत फायदा उठाया जा रहा है?

 Who is Instagram influencer Sharmistha Panoli

 
 Who is Instagram influencer Sharmistha Panoli

 Kangana Ranaut On Sharmistha 

एक 22 साल की लॉ स्टूडेंट, शर्मिष्ठा पनोली, जो अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, उनको  कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से arrested कर लिया। और इस मामले में बॉलीवुड actress और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने खुलकर शर्मिष्ठा का support  किया है। कंगना ने कहा, ‘शर्मिष्ठा को तुरंत रिहा करो, किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए!’

सबसे पहले, आइए जानते हैं कि शर्मिष्ठा पनोली हैं कौन? शर्मिष्ठा एक 22 साल की लॉ स्टूडेंट हैं, जो पुणे की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही, वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी बेबाक राय और candid style  ने उन्हें youth  के बीच popular  बनाया है। लेकिन यही बेबाकी उनके लिए मुसीबत बन गई, जब उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया।”


शर्मिष्ठा ने 14 मई, 2025 को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कश्मीर के पहलगाम हमले पर बॉलीवुड stars  की चुप्पी पर सवाल उठाए। इस वीडियो में उन्होंने एक पाकिस्तानी यूज़र के कमेंट का जवाब दिया था, जो आतंकियों का बचाव करता नज़र आया। लेकिन इस दौरान, शर्मिष्ठा ने एक particular धर्म को लेकर कुछ Offensive comments कीं, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ शिकायतें हुईं, और कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। friday , 30 मई, 2025 को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से शर्मिष्ठा को arrest  कर लिया।”


कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को Alipur CJM कोर्ट में पेश किया, जहाँ उन्हें 13 जून तक के लिए judicial custody में भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त शर्मिष्ठा ने गुस्से में कहा, ‘ये Democracy नहीं है!’ लेकिन इस गिरफ्तारी ने एक बड़े सवाल को जन्म दिया - क्या शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी सही थी? या ये Expression के Freedom पर हमला है? ”इसी बीच, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस मामले में अपनी आवाज़ बुलंद की। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं मानती हूँ कि शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ Inappropriate  शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन आजकल के youth  ऐसी Language इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने माफी माँग ली है, और ये Sufficient होना चाहिए। उन्हें और परेशान करने या धमकाने की ज़रूरत नहीं है। शर्मिष्ठा को तुरंत रिहा करना चाहिए।’”


कंगना ने न केवल शर्मिष्ठा का समर्थन किया, बल्कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल सरकार से Request करती हूँ कि बंगाल को नॉर्थ कोरिया न बनाएँ। भारत एक Democratic  देश है, और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है।’ कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और कई लोग उनके support  में उतर आए।”कंगना के अलावा, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और actor  पवन कल्याण ने भी शर्मिष्ठा का support  किया। पवन ने एक्स पर लिखा, ‘शर्मिष्ठा ने अपनी गलती Accept की, माफी माँगी, और वीडियो हटा दिया। फिर भी उनकी गिरफ्तारी हुई। लेकिन जब सनातन धर्म को गाली दी जाती है, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती?’ इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद manan mishra ने भी शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को ‘न्याय की विफलता’ बताया।”


लेकिन इस कहानी के दो पहलू हैं। एक तरफ, कुछ लोग मानते हैं कि शर्मिष्ठा की टिप्पणियाँ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली थीं, और उनकी गिरफ्तारी सही थी। दूसरी तरफ, कंगना और उनके Supporters  इसे  freedom of  Expression  पर हमला मानते हैं। शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में जो कहा, वो Definitely controversial था, लेकिन उन्होंने माफी माँग ली और वीडियो हटा लिया। फिर भी, उनकी गिरफ्तारी ने सवाल उठाए हैं  क्या  ये कानून का सही इस्तेमाल है?

Tags