पर्दे पर रोमांस, इमोशन और दर्द का तड़का: 'एक दीवाने की दीवानियत' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़

Romance, emotion and pain on screen: The explosive trailer of 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' released
 
Romance, emotion and pain on screen: The explosive trailer of 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' released
मुंबई, अक्टूबर 2025। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री, गहरे रोमांस, इमोशनल ड्रामा और बेहतरीन म्यूज़िक से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि यह फिल्म इस दिवाली दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और इंटेंस सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।

निर्देशक मिलाप ज़वेरी का विजन

फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने ट्रेलर की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “ट्रेलर में एक बार फिर हर्षवर्धन और सोनम के किरदारों के बीच पनप रहे मोहब्बत, नफरत और दर्द के जटिल ताने-बाने को दर्शाया गया है। मुझे खुशी है कि फिल्म के म्यूज़िक को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।”

मिलाप ने आगे कहा कि उनकी फिल्म एक शुद्ध इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग, यादगार म्यूज़िक और दोनों मुख्य कलाकारों के शानदार परफॉर्मेंस की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक ट्रेलर के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे और बेसब्री से फिल्म का इंतजार करेंगे।

दिवाली पर होगी ग्रैंड रिलीज़

अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित और राघव शर्मा के सह-निर्माण में बनी, मिलाप मिलन ज़वेरी के निर्देशन में तैयार 'एक दीवाने की दीवानियत' इस दिवाली, 21 अक्टूबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ट्रेलर को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है, जिसके चलते यह फिल्म इस दिवाली की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।

आप फिल्म का ट्रेलर यहां देख सकते हैं: https://youtu.be/y9jtbWNAvXc

Tags