Saif Ali Khan Attack : क्या अब अगले टार्गेट Shahrukh और Amir?
सैफ अली खान को चाकू मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी
पुलिस सूत्रों से ऐसा पता चला है कि सैफ अली खान को चाकू मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी करने वाला अटैकर उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में छिपा था... बताया ये भी गया है कि अटैकर रात भर वहीं छिपा रहा... जहांगीर की केयर टेकर कामवाली ने ही अटैकर को सबसे पहले देखा था... जैसे ही कामवाली ने अटैकर को जहांगीर के कमरे में देखा, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया... इसके बाद घर के बाकि सदस्य जाग गए... सैफ अली खान दौड़े-दौड़े आए और अटैकर से हाथापाई करने लगे... इसी हाथापाई में अटैकर ने उन पर चाकू से एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 वार कर दिए.
तीन अज्ञात बदमाशों के गोली मार दी थी
सैफ अली खान सेफ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं... आपको याद होगा कि अभी कुछ महीनों पहले 12 अक्टूबर, 2024 को पूर्व मंत्री और एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी को मुंबई के खेर नगर में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर तीन अज्ञात बदमाशों के गोली मार दी थी..सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भारती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी... बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहुत करीबी थे, जिन्हें इस घटना से कुछ समय पहले ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों से धमकी मिली थी.
सलमान को धमकी देते हुए कहा गया था कि उनका भी वही हश्र होगा, जो पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हुआ था... 14 अप्रैल, 2024 को बाइक पर आए दो अज्ञात लोगों ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी, जो बांद्रा के सबअर्बन एरिया में है... इस मामले से जुड़ी चार्जशीट में बयान दर्ज करवाते हुए सलमान ने कहा था कि उन्हें 14 अप्रैल की सुबह अपने घर के बाहर पटाखे चलने जैसी आवाज आई थी, जब वो सो रहे थे... बाद में उन्हें पता चला था कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
सलमान खान के घर फायरिंग हुई और अब सैफ अली खान पर चाकुओं से हमला हुआ
क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि उर्दू नाम वाले एक्टर्स पर ही निशाना लगाया जा रहा है.पहले बाबा सिद्दीकी, हालांकि वो राजनेता थे लेकिन बॉलीवुड से बहुत क्लोज़ली जुड़े हुए थे... उनको मारा गया, फिर सलमान खान के घर फायरिंग हुई और अब सैफ अली खान पर चाकुओं से हमला हुआ... सैफ के मामले में बताया जा रहा है कि हमलावर चोरी की नीयत से आए थे. लेकिन क्या वाकई ये मामला आपको चोरी का लगता है?
भई देखिए, सैफ कोई छोटे-मोटे एक्टर तो हैं नहीं, नवाब हैं, दौलतमंद हैं... ज़ाहिर है कई लेयर्स की सिक्योरिटी में रहते होंगे... फिर आखिरकार चोरी करने वाले लोग कैसे घर में इंटर हो गए? इतनी हिम्मत तो सिर्फ अव्वल दर्जे के बदमाश ही कर सकते हैं... तो एक इशारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ भी जाता है... शायद बात यही रही हो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग तमाम उर्दू नाम वाले सुपरस्टार्स के पीछे पड़ी हुई है... और अगर ये थ्योरी सही है तो क्या अगले टारगेट शाहरुख खान और आमिर खान हैं?
शाहरुख और आमिर को अपनी सिक्योरिटी पैमाने को अच्छे से परखने की ज़रूरत
अगर इस थ्योरी के हिसाब से देखा जाए तो शाहरुख और आमिर ही अभी बॉलीवुड के बड़े मुस्लिम सुपरस्टार्स हैं..अगर ऐसा ही है तो शाहरुख और आमिर को अपनी सिक्योरिटी पैमाने को अच्छे से परखने की ज़रूरत है...बहरहाल, कहने वाले ये भी कह रहे हैं कि सलमान खान की तरह गवर्नमेंट सिक्योरिटी पाने के लिए सैफ अली खान ने खुद ही अपने ऊपर अटैक करवाया है.कुल मिलाकर बहुत सारी चीज़ें हैं जो अलग-अलग इशारे कर रही हैं... अब क्या सही है और क्या ग़लत पुलिस तो इसकी पड़ताल कर ही रही है
