Powered by myUpchar
सलमान खान आने वाली फिल्में | Salman Khan Upcoming Movies 2024, 2025, 2026 List

इसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया। फिल्म ने दुनिया भर में ₹466.63 करोड़ की कमाई की, जो 2023 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और 2023 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
आइये जानते हैं सलमान खान की आने (Salman Khan Upcoming Bollywood Movies) वाली फिल्मो के बारे में-
Salman Khan 'Sikandar' Release Date
Salman Khan 'Sikandar' Release Date- सलमान खान अपने फैन्स के लिए फिर एक बार ईद पर शानदार मूवी लेकर आ रहें हैं। सलमान की upcoming movie सिकंदर की घोषणा हो गई है। यह फिल्म EID 2025 पर रिलीज की जायेगी। तो वहीँ इस फिल्म में साउथ की ऐक्ट्रिस Rashmika Mandana, सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Salman Khan 'The Bull' Release Date
Salman Khan 'The Bull' Release Date: सलमान खान ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी थी कि वो 25 सालों के लंबे गैप के बाद करण जौहर के साथ फिल्म The Bull के लिए फिर साथ आ रहे हैं। और इसको विष्णुवर्धन डायरेक्ट करेंगे। इस फ़िल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Salman Khan Mirgudas Action Movie Release Date
Salman Khan Mirgudas Action Movie Release Date: मीरग़ुदास एक एक्शन फ़िल्म है, जिसमें सलमान खान नज़र आने वाले हैं. यह फ़िल्म साल 2025 में रिलीज़ होगी, लेकिन यह फ़ाइनल नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीरग़ुदास (Mirgudas) एक एक्शन फ़िल्म है, जिसमें सलमान खान नज़र आने वाले हैं. यह फ़िल्म साल 2025 में रिलीज़ होगी, लेकिन यह फ़ाइनल नहीं है। फिलहाल इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Tiger VS Pathan Release Date
Tiger VS Pathan Release Date: साल 2023 में सलमान और शाहरुख की फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया था। दोनों सुपरस्टार एक दूसरे की फ़िल्मों में कैमयों करते भी नजर आए। तो वहीँ यश राज फिल्म्स द्वारा 'टाइगर वर्सेस पठान' की घोषणा की गई है जो पठान और टाइगर को लेकर एक क्रॉसओवर फिल्म हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।
Salaman Khan Dabangg 4 Release Date
Salaman Khan Dabangg 4 Release Date: सलमान खान के फैन्स चुलबुल पांडे का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि हाल ही में अरबाज खान ने कहा था कि वे जल्द ही दबंग 4 के प्रोडक्शन पर काम करेंगे तो वहीँ अब सलमान ने भी इसको हरी झंडी दिखा दी है। फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट और अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है।