समय रैना ने बेरोजगार कंटेस्टेंट को गिफ्ट की Yamaha R15, दो अन्य प्रतिभागियों को दिए एक-एक लाख रुपये

samaay  Raina gifted a Yamaha R15 to an unemployed contestant and gave Rs 1 lakh each to two other participants.
 
ghuig

‘India’s Got Latent Season 2’ में फिर नजर आए पुराने कंटेस्टेंट प्रवीण बैरवा, आर्थिक परेशानी बताने पर समय रैना ने की मदद

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपने पुराने चर्चित कंटेस्टेंट प्रवीण बैरवा को दोबारा आमंत्रित किया। इस दौरान प्रवीण ने अपनी आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी के बारे में बताया, जिसके बाद समय रैना ने उन्हें Yamaha R15 बाइक गिफ्ट करने का ऐलान किया।

जयपुर के रहने वाले प्रवीण बैरवा सोशल मीडिया पर ‘Boss R15’ और ‘Boss Empire’ नाम से पहचाने जाते हैं। शो में उन्होंने बताया कि फिलहाल वह बेरोजगार हैं और अपनी पुरानी स्प्लेंडर बाइक चलाते हैं। उन्होंने अपनी आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया।

i0i9

प्रवीण की बात सुनने के बाद समय रैना ने उनसे पूछा कि वह किस तरह उनकी मदद कर सकते हैं। इस पर पैनल में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें Yamaha R15 बाइक देने का सुझाव दिया। समय रैना ने बाइक की कीमत पूछी और कहा कि कीमत चाहे जितनी हो, वह प्रवीण को यह बाइक दिलाएंगे। इसके बाद उन्होंने प्रवीण को नई Yamaha R15 गिफ्ट कर दी। इस बाइक की अनुमानित कीमत करीब 2 से 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो अन्य कंटेस्टेंट्स को भी मिली आर्थिक मदद

शो के दौरान समय रैना ने केवल प्रवीण बैरवा की ही मदद नहीं की, बल्कि दो अन्य प्रतिभागियों केशव झा और कुशाल भानुशाली को भी एक-एक लाख रुपये की नकद सहायता दी। इस एपिसोड में समय रैना की ओर से की गई मदद का वीडियो और चर्चा सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

Tags