Bollywood latest news hindi : met gala में शाहरुख खान की हुई गजब बेइज्जती

Bollywood latest news hindi :बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला 2025 में अपना शानदार डेब्यू किया। इंडिया के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के शानदार ब्लेक कलर के आउटफिट में शाहरुख काफी कमाल लगे। सब्यसाची ने शाहरुख को ये लुक उनके स्टारडम को देखते हुए दिया।
शाहरुख का लुक चर्चाओं में है। लेकिन इस बीच मेट गाला से अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Met Gala 2025 में कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बस, फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया! ' तो आखिर क्या है ये पूरा मामला? और क्यों भड़के शाहरुख के फैंस? चलिए, शुरू से जानते हैं!
सवाल शाहरुख खान से पूछा गया
Met Gala 2025, यानी फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट, जहां दुनिया भर के सुपरस्टार्स अपनी चमक बिखेरने आते हैं। और इस बार, हमारे अपने शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर ऐसी एंट्री मारी कि हर कोई देखता रह गया! उनका लुक? बिल्कुल शाही! उनका स्टाइल? एकदम किंग वाला! लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, जिसने सबको चौंका दिया।
जी हां, एक Foreign journalists ने शाहरुख खान को रोका और पूछ लिया, 'Who are you?' यानी 'आप कौन हैं?' अब आप सोच रहे होंगे, इसमें गुस्सा होने वाली क्या बात है? लेकिन ये सवाल शाहरुख खान से पूछा गया है! उस शख्स से, जिनके फैंस दुनिया के कोने-कोने में बिखरे हैं। उस इंसान से, जिन्हें 'बॉलीवुड का बादशाह' कहा जाता है। और सबसे बड़ी बात, शाहरुख ने इस सवाल का जवाब कितनी सादगी से दिया। उन्होंने बस मुस्कुराते हुए कहा, 'I’m Shah Rukh.' और बस, ये पल वायरल हो गया!
"शाहरुख की इस सादगी ने जहां कुछ लोगों का दिल जीत लिया, वहीं उनके फैंस को ये सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया। और फिर शुरू हुआ सोशल मीडिया पर तूफान! जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शाहरुख के फैंस ने X पर आग लगा दी! एक फैन ने लिखा, 'अंदाजा है तुम किससे बात कर रहे हो? ये शाहरुख खान हैं, दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार!' एक और फैन ने लिखा, 'Met Gala वालों, पहले होमवर्क कर लिया करो!' और ये तो बस शुरुआत थी। #ShahrukhKhan और #MetGala2025 ट्रेंड करने लगे, और फैंस ने विदेशी मीडिया को जमकर लताड़ लगाई।
शाहरुख खान को कौन नहीं जानता
कुछ फैंस ने तो ये भी कहा कि ये सवाल शाहरुख का अपमान है। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान को कौन नहीं जानता? उनकी फिल्में दुनिया भर में देखी जाती हैं, उनके फैंस हर देश में हैं। ये पत्रकार को शर्म आनी चाहिए!' लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने शाहरुख की सादगी की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'किंग खान ने कितने प्यार से जवाब दिया। यही तो उनकी खासियत है।ये था फैंस का गुस्सा और प्यार, जो शाहरुख के लिए हमेशा से एक जैसा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर विदेशी मीडिया ने ऐसा सवाल क्यों पूछा? क्या वो वाकई शाहरुख को नहीं जानते थे? या फिर ये बस एक प्रैंक था? चलिए, इसकी तह में जाते हैं।"
क्युकी , शाहरुख खान कोई छोटा-मोटा नाम नहीं है। उनकी फिल्में जैसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'जवान', और 'पठान' ने उन्हें ग्लोबल स्टार बनाया है। जापान, जर्मनी, अमेरिका, हर जगह उनके फैंस हैं। तो फिर Met Gala में ये सवाल क्यों? कुछ लोगों का मानना है कि ये पत्रकार शायद नया था या उसे बॉलीवुड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
फैंस उनकी हर बात को दिल से लेते हैं
लेकिन , कुछ फैंस का कहना है कि ये सवाल जानबूझकर पूछा गया, ताकि वायरल कंटेंट बनाया जा सके। और देखिए, वो कामयाब भी हो गए! ये वीडियो तो वायरल हो ही गया। लेकिन एक बात तो साफ है, शाहरुख ने इस मौके पर भी अपनी सादगी और चार्म से सबका दिल जीत लिया।" "चाहे वो दुबई में फैंस से मिलना हो, या न्यूयॉर्क में शॉपिंग करते हुए स्पॉट होना, शाहरुख हमेशा अपने फैंस के लिए वक्त निकालते हैं। और यही वजह है कि उनके फैंस उनकी हर बात को दिल से लेते हैं।"
शाहरुख खान सिर्फ एक एक्टर नहीं, एक इमोशन हैं। उनके फैंस उनकी हर खुशी में साथ होते हैं, और हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़े होते हैं। चाहे वो उनकी फिल्मों का क्रेज हो, या फिर Met Gala जैसा कोई इवेंट, SRK के फैंस कभी पीछे नहीं हटते। और इस बार भी, उन्होंने दिखा दिया कि शाहरुख का नाम लेने वाला कोई भी गलत नहीं हो सकता!"
शाहरुख ने अपने करियर में ना सिर्फ सुपरहिट फिल्में दीं, बल्कि अपने Behaviour से भी लोगों का दिल जीता। और यही वजह है कि एक नार्मल सा सवाल भी उनके फैंस के लिए इतना बड़ा इश्यू बन गया। क्योंकि उनके लिए शाहरुख खान सिर्फ एक नाम नहीं, उनकी पहचान हैं।" तो , ये थी Met Gala 2025 की वो कहानी, जिसने शाहरुख खान और उनके फैंस को फिर से सुर्खियों में ला दिया। अब आप हमें कमेंट में बताइए, आपको शाहरुख का जवाब कैसा लगा? और क्या आपको लगता है कि विदेशी मीडिया को शाहरुख के बारे में पहले रिसर्च करनी चाहिए थी? अपनी राय जरूर शेयर करें