शक्तिमान की वापसी! 90s का सबसे बड़ा सुपरहीरो अब नए अवतार में
90s के बच्चों का दिल जीतने वाला वो सुपरहीरो, जो हर बच्चे का आइडल था – जी हां, ‘शक्तिमान’ – वापस आ रहा है! लेकिन रुकिए, इस बार ये टीवी स्क्रीन पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नए अवतार में धमाकेदार एंट्री मार रहा है। क्या है ये सरप्राइज? क्या बदला है? और क्यों ये नई पीढ़ी के लिए भी गेम-चेंजर साबित होने वाला है? चलिए, इस वीडियो में डिटेल से जानते हैं।
अगर आप 90s या अर्ली 2000s में पैदा हुए हैं, तो ये नाम सुनते ही आपका दिल धक-धक करने लगेगा। "अंधेरा कायम रहे!" – ये डायलॉग तो हर बच्चे की जुबान पर था। शक्तिमान, भारत का पहला सुपरहीरो, जो दूरदर्शन पर 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक चला। 520 एपिसोड्स, हर हफ्ते रविवार सुबह 10 बजे – वो टाइम जब पूरी फैमिली टीवी के आगे बैठ जाती थी। कहानी थी पंडित गंगाधर विद्याधर की, जो एक्सीडेंट में घायल होकर महागुरु के आशीर्वाद से शक्तिमान बन जाता है। सूर्य की किरणों से पावर लेता है, उड़ता है, लेजर आंखों से दुश्मनों को भस्म करता है। लेकिन ये सिर्फ एक्शन नहीं था – हर एपिसोड में एक moral message : Truthfulness, selflessness, courage बच्चों को सिखाता था कि बुराई से लड़ना हीरो का काम है, लेकिन अच्छाई का रास्ता चुनना हर इंसान का। मुकेश खन्ना ने इस रोल को जिया था। वो शक्तिमान नहीं, शक्तिमान के जैसे ही बन गए। विलेन तमराज किलविश (सुरेंद्र पाल), जैकाल, काली बिल्ली (अश्विनी कालसेकर) – हर कैरेक्टर यादगार। गीता विश्वास (वैष्णवी महंत) की लव स्टोरी, महागुरु (टॉम अल्टर) की गाइडेंस – सब कुछ परफेक्ट।
क्या आप याद करते हैं वो एपिसोड जहां शक्तिमान ने ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई? या पर्यावरण बचाने की मुहिम? ये शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, सोशल मैसेज का प्लेटफॉर्म था। आज भी, जब लोग मुकेश सर को देखते हैं, तो कहते हैं – "शक्तिमान!" लेकिन अब सवाल ये है – 20 साल बाद, क्यों वापसी? और वो भी इतने अलग तरीके से? शक्तिमान की वापसी की अफवाहें तो सालों से चल रही थीं। 2022 में सोनी पिक्चर्स के साथ मूवी का प्लान, रणवीर सिंह को कास्ट करने की बातें, फिर अल्लू अर्जुन का नाम जुड़ा। डायरेक्टर बेसिल जोसेफ की चर्चा, लेकिन हर बार कुछ न कुछ रुकावट – राइट्स इश्यू, ईगो क्लैश, प्रोडक्शन डिले। मुकेश खन्ना सर ने खुद कहा था कि वो किसी को रोल नहीं देंगे, क्योंकि शक्तिमान उनका बच्चा है। लेकिन अब, 10 नवंबर 2025 को आया धमाका! मुकेश खन्ना सर ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया, और पॉकेट एफएम ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया – "शक्तिमान रिटर्न्स"! ये कोई टीवी शो या मूवी नहीं, बल्कि एक 40-एपिसोड की ऑडियो सीरीज है। जी हां, ऑडियो! कानूनों से सुनिए शक्तिमान की नई कहानियां। फ्री में Available,पॉकेट एफएम ऐप पर। लॉन्च के साथ ही एक फनी ब्रैंड फिल्म भी रिलीज हुई, जहां मुकेश सर खुद शक्तिमान की आवाज दे रहे हैं। मुकेश सर ने कहा, "शक्तिमान को बनाने का मकसद था युवाओं में सच्चाई और साहस जगाना।
आज के डिजिटल जमाने में, ऑडियो फॉर्मेट परफेक्ट है – कहीं भी सुनो, इमेजिन करो!" ये सीरीज भीष्म इंटरनेशनल और पॉकेट एफएम की पार्टनरशिप से बनी है। नई स्टोरी, नए रोमांच, लेकिन पुराने वैल्यूज वही। तमराज किलविश जैसे विलेन फिर लौटेंगे, लेकिन ऑडियो इफेक्ट्स से – उड़ान की साउंड, लेजर की ध्वनि, सब कुछ इमर्सिव।
ये वापसी इसलिए स्पेशल है क्योंकि ये विजुअल नहीं, ऑडियो है! क्यों? क्योंकि आज का जमाना पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स का है। Spotify, Pocket FM जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग घंटों सुनते हैं – ट्रैफिक में, जिम में, सोने से पहले। शक्तिमान अब आपकी इमेजिनेशन का हिस्सा बनेगा। कोई CGI नहीं, कोई स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत नहीं – सिर्फ आवाज और साउंड डिजाइन से पूरा एडवेंचर। नई स्टोरीलाइन: पुरानी दुनिया को री-इमेजिन किया गया। नई पीढ़ी के लिए imagine की गई दुनिया, जहां शक्तिमान नई चुनौतियों से लड़ता है – साइबर क्राइम, फेक न्यूज, मेंटल हेल्थ।
सोशल मीडिया पर तहलका मच गया! ट्विटर पर #ShaktimaanReturns ट्रेंडिंग, फेसबुक पर मीम्स – "अब कानूनों से देखेंगे शक्तिमान उड़ता हुआ!" मुकेश सर के पोस्ट पर 1 लाख लाइक्स। फैंस कह रहे – "सर, विजुअल वर्जन कब?" सर ने रिप्लाई दिया – "पहले ये सुनो, फिर देखना!" फ्यूचर में? मूवी प्रोजेक्ट अभी डिले में, लेकिन अल्लू अर्जुन वाला आइडिया हॉट है। बेसिल जोसेफ डायरेक्ट, पैन-इंडिया रिलीज। लेकिन अभी, ऑडियो से शुरूआत।
तो ये था शक्तिमान की धमाकेदार वापसी का पूरा अपडेट। नया सरप्राइज – ऑडियो मैजिक! पॉकेट एफएम डाउनलोड करें, पहले एपिसोड सुनें। कमेंट्स में बताएं – क्या आप तैयार हैं?
