बॉलीवुड, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की गूंज — क्या है पूरा मामला?
आज का टॉपिक है ऐसा, जो पूरी इंडस्ट्री को हिला देगा। imagine कीजिए - चमकते स्टेज, रेड कार्पेट, और अरबों की कमाई... लेकिन इसके नीचे एक काला अंधेरा, जहां ड्रग्स की तस्करी और अंडरवर्ल्ड का किंगपिन दाऊद इब्राहिम का नाम जुड़ जाए। हां, आप सही सुन रहे हैं! हाल ही में मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसे ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो 252 करोड़ रुपये का है, और इसमें नाम आया है - श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का। क्या ये महज अफवाहें हैं, या बॉलीवुड का एक और डार्क चैप्टर? चलिए, स्टेप बाय स्टेप इस पूरी स्टोरी को डीकोड करते हैं।
आइए समझते हैं कि ये मामला है क्या। ये स्टोरी शुरू होती है फरवरी 2024 से, जब मुंबई पुलिस ने एक छोटे लेवल पर ड्रग्स बस्ट किया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, ये एक विशालकाय नेटवर्क में बदल गया। बात है मेेफेड्रोन (MD) नामक ड्रग की, जो पार्टी कल्चर में बहुत पॉपुलर है। ये सिंडिकेट दुबई बेस्ड है, और इसका मास्टरमाइंड है सलीम डोला - जो दाऊद इब्राहिम का कथित सहयोगी है। दाऊद इब्राहिम, वो नाम जो 1993 के मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा है, आज भी फरार है, लेकिन उसका नेटवर्क ड्रग्स, हथियारों और मनी लॉन्ड्रिंग में active है।अब आता है ट्विस्ट। अगस्त 2025 में, सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को UAE से एक्सट्राडाइट किया गया। पूछताछ में ताहिर ने बम गिरा दिया। उसने कन्फेस किया कि उसने भारत और विदेश में कई ड्रग पार्टियां ऑर्गनाइज कीं, जहां ड्रग्स की सप्लाई खुद वो करता था। और इन पार्टियों में कौन-कौन शामिल था? पुलिस के रिमांड डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक - अलीशा पारकर (दाऊद की बहन हसीना पारकर की बेटी), नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर, जीशान सिद्दीकी (कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे), सोशल मीडिया स्टार ओरी (ओरहान अवतारमानी), प्रोड्यूसर अब्बास-मस्तान, और रैपर लोका।ये पार्टियां मुंबई, गोवा, दुबई और थाईलैंड में हुईं। प्राइवेट फार्महाउसेस में, जहां प्राइवेट सिक्योरिटी और बाउंसर्स तैनात होते थे। ताहिर का दावा है कि वो खुद इनमें शामिल होता था और ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूट करता था। पुलिस ने अब तक 15 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें हाल ही में 31 साल का मोहम्मद सलीम शेख भी शामिल है, जो डोंगरी का रहने वाला है और सलीम डोला का क्लोज एसोसिएट। शेख ने भी इंटरोगेशन में इन नामों की पुष्टि की।
अब फोकस इन दोनों पर - श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही। श्रद्धा, जो 'स्त्री', 'साहो' जैसी सुपरहिट फिल्मों से घर-घर मशहूर हैं, और जिन्होंने 2017 में 'हसीना पारकर' में दाऊद की बहन का रोल प्ले किया था। आयरनी ये है कि रियल लाइफ में उनका नाम अब उसी फैमिली से जुड़े ड्रग नेटवर्क में आ गया। उनके भाई सिद्धांत कपूर का नाम भी है, जो पहले भी कंट्रोवर्सीज़ में रहे हैं।नोरा फतेही, 'सत्यमेव जयते' और 'भारत' जैसी फिल्मों की डांस क्वीन, जिनकी 'दिलबर' पर आज भी करोड़ों व्यूज हैं। उनका नाम भी इन पार्टियों से जुड़ा बताया जा रहा है। ये नाम अभी सिर्फ रिमांड डॉक्यूमेंट्स में आए हैं। ना कोई चार्जशीट फाइल हुई है, ना अरेस्ट। पुलिस कह रही है कि अगर जरूरी लगा, तो इन्हें समन किया जाएगा। दोनों ही stars ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस डिवाइडेड हैं - कुछ शॉक में हैं, तो कुछ कह रहे हैं 'फेक न्यूज़'।
ये स्टोरी अभी पूरी नहीं हुई। जांच जारी है, और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं। लेकिन ये हमें सोचने पर मजबूर करता है - क्या बॉलीवुड को साफ-सुथरा बनाने की जरूरत है? ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहें, क्योंकि एक गलत स्टेप पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकता है। आपकी क्या राय है? कमेंट्स में बताएं - क्या ये stars निर्दोष हैं? या इंडस्ट्री में क्लीनअप की जरूरत है? अगर वीडियो पसंद आया, तो लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
