Shraddha Kapoor की अपकमिंग फिल्म ‘Eetha’ रिलीज से पहले विवादों में घिरी, लावणी क्वीन विठाबाई के परिवार ने जताई गंभीर नाराजगी

Shraddha Kapoor's upcoming film 'Eetha' mired in controversy ahead of release; Lavani queen Vithabai's family expresses strong displeasure.
 
Eetha’

बॉलीवुड की चुलबुली और मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली महत्वाकांक्षी फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी होने के बाद से फैंस उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे थे। लेकिन अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एक बड़े कानूनी और सामाजिक विवादों के घेरे में आ गई है।

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर पारंपरिक लावणी कलाकार दिवंगत विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। अब फिल्म के नाम (टाइटल) को लेकर विठाबाई के परिवार और राजनीतिक गलियारों से कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

फिल्म के टाइटल 'ईठा' पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

विवाद की मुख्य जड़ फिल्म का नाम है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सबसे पहले मेकर्स के इस फैसले पर आपत्ति जताई है कि फिल्म का नाम सीधे तौर पर विठाबाई के नाम पर क्यों नहीं रखा गया। अब इस विरोध को दिवंगत कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी पूरा समर्थन मिल गया है, जिससे यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है।विठाबाई के बेटों—कैलाश और राजेश नारायणगांवकर—तथा उनके पोते मोहित नारायणगांवकर ने 'ईठा' टाइटल को लेकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। परिवार का साफ कहना है कि जिस बायोग्राफी फिल्म में उनकी मां और दिग्गज कलाकार के जीवन की पूरी कहानी दिखाई जा रही है, उसका नाम 'विठा' या 'विठाबाई' ही होना चाहिए। कला जगत में उनके योगदान को सम्मान देते हुए फिल्म में उनका असली नाम सबसे ऊपर रखा जाना जरूरी है।

एनसीपी (NCP) ने मेकर्स को घेरा

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने भी मेकर्स की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का मानना है कि विठाबाई जैसी महान लोक कलाकार की जीवनी पर आधारित फिल्म के नाम के साथ किसी भी तरह का आंशिक बदलाव या शॉर्टकट स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, टाइटल को लेकर बढ़ रहे इस राष्ट्रव्यापी विवाद पर फिल्म के निर्माताओं या निर्देशक की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक स्पष्टीकरण या बयान सामने नहीं आया है।

कब होगी फिल्म रिलीज?

विवादों के बीच फैंस श्रद्धा कपूर को इस कड़क लावणी अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अगर मेकर्स इस विवाद को समय रहते सुलझा लेते हैं, तो यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 28 अगस्त 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tags