किस Actor संग Romance करेंगी Monalisa?
नीली आंखों वाली इस वायरल लड़की का नाम मोनालिसा है... मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं और महाकुंभ में माला बेचने आई हैं... खूबसूरती की वजह से रातोंरात वायरल हुई इस लड़की का क्रेज़ इस कदर बढ़ गया है कि पूरी सोशल मीडिया पर यही छाई हुईं हैं...
आलम ये है कि अब इनकी खूबसूरती और नीली आंखों पर भोजपुरी सिंगर्स की भी नजर पड़ी गई है और देखते ही देखते ही कई किलर गाने बना दिए गए हैं... ये गाने इस लड़की की खूबसूरती बयां कर रहे हैं... और तो और सिर्फ एक गाना ही नहीं इन पर बना है, आप यूट्यूब पर एक बार सर्च कीजिए आपको बहुत से गाने ऐसे मिल जाएंगे जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ हो रही है और लाखों लोग उन्हें हर रोज़ देख रहे हैं...
लेटेस्ट खबर ये है कि माला बेचने वाली बंजारन मोनालिसा अब फिल्मों में काम करेंगी... जी हां, 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अहम रोल ऑफर किया है... जल्द ही मोनालिसा से मिलकर उसके साथ कांट्रैक्ट साइन होगा... दरअसल डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पिता से फोन पर बात की है... फिलहाल मोनालिसा महाकुंभ नगर में नहीं हैं, इसलिए सनोज अब इंदौर स्थित मोनालिसा के गांव जाएंगे...
आपको बता दें कि मोनालिसा के महाकुंभनगर में रुद्राक्ष की माला बेचने के कुछ वीडियोज वायरल हो गए हैं... सोशल मीडिया में उनकी मासूम सुंदरता के चर्चे शुरू हो गए... कुछ ही दिनाें में उनकी किस्मत इस कदर चमकी कि हजारों लोग उनसे मिलने अखाड़ों की तरफ आने लगे... उनके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे... अब उनकी पॉपुलारिटी का आलम ये है कि उन्हें महाकुंभनगर में छिपकर रहना पड़ रहा है... उनकी सहजता से अखाड़ों की तरफ घूम-घूमकर माला बेचना दूभर हो गया... वो मास्क लगाने लगीं, तब भी वो बड़ी भूरी और गहरी आंखों की वजह से पहचान ली जाती हैं और मीडिया और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उनके पीछे पड़ जा रहे हैं... फिलहाल इस समय वो महाकुंभनगर में ही कहीं छिपकर रह रही है...
बेहद संवेदनशील सब्जेक्ट्स पर एक दर्जन से ज़्यादा फिल्में बना चुके डायरेक्टर प्रोड्यूसर सनोज मिश्रा ने 19 जनवरी 2025 को मोनालिया को अपनी अगली फिल्म में रोल ऑफर करने को लेकर पहला ट्वीट किया था... इसके बाद मोनालिया की पॉपुलारिटी और बढ़ गई... एक इंटरव्यू में मोनालिसा से जब पूछा गया था कि क्या अगर उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो व़ करना चाहेंगी? इसपर उन्होंने कहा था कि उनका बचपन से सपना था कि वो फिल्मों में काम करें... अगर मौका मिले तो ज़रूर काम करूंगी... तो बस, ऊपर वाले ने उनकी सुन ली और अब वो अपना सपना पूरा करने जा रही हैं...
चलिए अब बात कर लेते हैं कि सनोज मिश्रा की आने वाली मूवी में मोनालिसा का रोल कैसा होने वाला है... तो इसको लेकर पता चला है कि 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा का जो रोल है, वो उनकी आम जिंदगी से मिलता जुलता है... मोनालिसा भी एक Typical lower class family से हैं... बंजारन हैं... अपने रोज़ की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उनका परिवार घूम-घूम कर माला बेचता है... और फिल्म में उनका रोल मणिपुर के रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड जवान की बेटी का है... उनकी बेटी आर्मी में जाना चाहती है... ये उसका सपना है... अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे किस तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है, क्या क्या संघर्ष करने पड़ते है और कैसे वो अपने सपने को पूरा कर पाती हैं, ये मोनालिसा के किरदार के ज़रिए सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा...
सनोज मिश्रा का कहना है कि मोनालिसा ने कभी एक्टिंग का A भी नहीं सीखा है, इसलिए उन्हेन बेसिक एक्टिंग के गुर सिखाने उनकी टीम उनके घर जाएगी... उन्हें अपने स्टूडियो में बुलाएगी... हमारी कोशिश रहेगी कि जो उनकी अदाकारी है, वो उनके मूल स्वभाव यानी उसके अल्हड़पन और उसकी मासूमियत के साथ रहे... उसे ट्रेंड किया जाएगा... एक्टिंग के लिए उसकी ग्रूमिंग की जाएगी... उसकी पर्सनैलिटी डेवलप हो ये हमारी कोशिश रहेगी... उनको इस तरह से तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें आगे और भी फिल्मों में रोल मिल सके और एक्टिंग में वो अपना शानदार करियर बना सकें...
बहरहाल, अब ये तो कंफर्म है कि मोनालिसा की फिल्मों में एंट्री बहुत जल्द होने वाली है, लेकिन क्या मोनालिसा इस खास मौके का फायदा उठा पाएंगी, ये बड़ा सवाल है... इसके अलावा एक और बात ये कि अपनी पहली फिल्म के ज़रिए ही मोनालिसा ने अगर अपने आप को साबित कर दिया तो क्या आगे चलकर हम बड़े एक्टर्स के साथ उनको स्क्रीन शेयर करते देख पाएंगे या नहीं? आपको क्या लगता है, मोनालिसा के साथ किस एक्टर की जोड़ी अच्छी लगेगी
