सोनी सब का शो 'यादें': क्या डॉ. वाणी का यह खास सरप्राइज लौटा पाएगा डॉ. देव की खोई हुई याददाश्त?
प्यार को वापस पाने की एक अनोखी कोशिश
कहानी में एक तरफ जहां अस्पताल के डॉक्टर पेचीदा मेडिकल मामलों और चुनौतियों से निपट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डॉ. वाणी के दिल में एक आस छिपी है कि डॉ. देव को उनका पुराना प्यार और बीता कल याद आ जाए। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब देव को अचानक अपनी धुंधली यादों में से वाणी से जुड़ा एक छोटा सा पल याद आता है।
देव के दिमाग में आई इस हल्की सी झलक को देखकर वाणी का हौसला बढ़ जाता है। वह ठान लेती है कि वह देव की याददाश्त वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अपने इसी मकसद को पूरा करने के लिए वाणी, डिग्गी (अर्जुन पुंज) की मदद लेती है। दोनों मिलकर अतीत के उस सबसे खूबसूरत पल को री-क्रिएट (दोबारा री-क्रिएट) करते हैं, जब डॉ. देव ने वाणी को प्रपोज किया था। वाणी हुबहू वैसा ही सेटअप तैयार करती है ताकि देव उस पुराने जुड़ाव और अहसास को दोबारा महसूस कर सकें। क्या वाणी की यह दिल छू लेने वाली कोशिश डॉ. देव के दिल के बंद दरवाजों को खोल पाएगी? क्या देव को अपना पुराना प्यार याद आएगा? यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
किरदार पर क्या बोलीं अभिनेत्री सृष्टि सिंह?
शो के इस अपकमिंग ट्रैक को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए अभिनेत्री सृष्टि सिंह ने कहाडॉ. वाणी ने मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत दर्द झेला है। एक वक्त पर उसने यह मान लिया था कि शायद देव अब उसे कभी पहले की तरह नहीं चाह पाएंगे, लेकिन फिर भी वह एक चट्टान की तरह हमेशा देव के साथ खड़ी रही।
जब देव को वाणी से जुड़ी पहली याद वापस आई, तो इसने वाणी के भीतर एक नया विश्वास जगा दिया। मुझे वाणी की इमोशनल स्ट्रेंथ और उसकी मैच्योरिटी सबसे ज्यादा पसंद है। सच कहूं तो असल जिंदगी में मुझे नहीं पता कि मैं ऐसी परिस्थिति को कैसे संभालती, लेकिन वाणी के इस किरदार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।
कब और कहाँ देखें?
डॉ. वाणी और डॉ. देव की इस भावुक कर देने वाली प्रेम कहानी का अगला पड़ाव देखने के लिए जुड़े रहिए। 'यादें', हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब (Sony SAB) पर।
