Powered by myUpchar
Sunita Ahuja viral Video : सुनीता आहूजा ने की fans की बोलती बंद, गोविंदा को लेकर बोली ये बड़ी बात.....
Sunita Ahuja viral Video

बॉलीवुड की दुनिया में कई शानदार फिल्में करने वाले एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जो लम्बे समय से अपंने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में रहती है, इस वक़्त भी उनका एक मोमेंट काफी वायरल हो रहा है, तो आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के उस वायरल मोमेंट की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है । हाल ही में एक फैशन इवेंट में सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ रैंप पर उतरीं, लेकिन जब पैपराजी ने गोविंदा का नाम लिया, तो उनका रिएक्शन देख हर कोई हैरान रह गया! क्या था वो रिएक्शन? और क्यों लोग इसे लेकर इतना बवाल कर रहे हैं? चलिए, पूरी कहानी जानते हैं।
ये बात है 13 अप्रैल 2025 की, जब मुंबई में एक ग्रैंड फैशन इवेंट हुआ। इस इवेंट में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन और बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंची थीं। टीना ने इस इवेंट में NIF ग्लोबल नवी मुंबई के लिए शो ओपनर के तौर पर रैंप वॉक किया, और सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ स्टेज पर पोज देती नजर आईं। सुनीता ने शिमरी को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस लुक कैरी किया था, वहीं यशवर्धन नीली शर्ट और ऑलिव ग्रीन पैंट में डैशिंग लग रहे थे।
लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब पैपराजी ने सुनीता से सवाल पूछा - गोविंदा सर कहां हैं ? और फिर जो हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था। सुनीता का रिएक्शन इतना अनएक्सपेक्टेड था कि वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। आइए, वो वीडियो क्लिप देखते हैं।
देखा आपने? सुनीता ने जैसे ही गोविंदा का नाम सुना, उन्होंने हाथ से इशारा करके 'चुप रहो' का सिग्नल दिया। उनके चेहरे पर एक अजीब सी नाराजगी थी, और पास खड़ा उनका बेटा यशवर्धन भी हैरानी से उनकी तरफ देखने लगा। लेकिन सुनीता यहीं नहीं रुकीं। जब एक पैपराजी ने कहा कि वो गोविंदा को मिस कर रहे हैं, तो सुनीता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया - एड्रेस दे दूं ?' ये सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से फ़ैल गई।
कुछ लोगों को सुनीता का ये अंदाज मजेदार लगा, लेकिन गोविंदा के फैंस को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
अब बात को और गहराई से समझते हैं। ये पहली बार नहीं है जब सुनीता का ऐसा रिएक्शन सुर्खियों में आया है। कुछ महीने पहले, फरवरी 2025 में खबरें उड़ी थीं कि गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं और तलाक की कगार पर हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो पिछले 12 साल से अपना बर्थडे अकेले मनाती हैं।
हालांकि, सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था, 'कोई हमें अलग नहीं कर सकता। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है।'लेकिन इस रैंप वॉक वाले रिएक्शन ने फिर से इन अफवाहों को जोर दे दिया है । कुछ लोग कह रहे हैं कि सुनीता का गोविंदा के नाम पर झल्लाना उनकी नाराजगी दिखाता है। वहीं कुछ का मानना है कि ये सिर्फ उनका मजाकिया अंदाज था। आप क्या सोचते हैं ? क्या ये सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था, या इसके पीछे कुछ और है ?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दो गुट बन गए हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो सुनीता को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सुनीता के सपोर्ट में हैं।
इतना ही नहीं, कुछ लोग यशवर्धन की तारीफ भी कर रहे हैं। इस इवेंट में उनका कॉन्फिडेंट लुक और स्माइल ने कई लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन सवाल वही है - गोविंदा इस इवेंट में क्यों नहीं थे ? क्या वो सचमुच सुनीता से अलग रह रहे हैं, या ये सिर्फ एक कोइन्सिडेंस था ? चलिए, अब इस कहानी का दूसरा पहलू देखते हैं।
गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू' जैसी फिल्मों से उन्होंने लाखों दिल जीते। लेकिन पिछले कुछ सालों से वो लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में उनकी हेल्थ को लेकर भी खबरें आई थीं, जब 2024 में उनकी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी। उस वक्त सुनीता ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी और कहा था कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे।
लेकिन इस फैशन इवेंट में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। कुछ लोग कह रहे हैं कि गोविंदा अब पब्लिक इवेंट्स से दूरी बना रहे हैं। वहीं कुछ का मानना है कि सुनीता और उनके बच्चों ने उन्हें सपोर्ट करना कम कर दिया है। सच क्या है, ये तो वही लोग जानते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
तो ये थी सुनीता आहूजा के उस वायरल रिएक्शन की पूरी कहानी, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। क्या सुनीता का रिएक्शन सिर्फ मजाक था, या इसके पीछे कोई गहरी बात है? आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।