Sunidhi Chauhan on KBC 18 with Amitabh Bachchan: सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन को बताया अपना 'पहला क्रश', बिग बी के हाजिरजवाबी ने जीता दिल; सेट पर गाया 'ये मेरा दिल'

KBC 18: Sunidhi Chauhan reveals Amitabh Bachchan was her 'first crush'; Big B's quick wit wins hearts; she sang 'Yeh Mera Dil' on set.
 
Sunidhi Chauhan on KBC 18 with Amitabh Bachchan

Sunidhi Chauhan on KBC 18 with Amitabh Bachchan: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) के मंच पर एक बेहद खूबसूरत और मनोरंजक पल देखने को मिला। शो के आगामी एपिसोड में पहुंची मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने महानायक अमिताभ बच्चन के सामने अपने दिल की बात बयां की और बिग बी को अपना 'पहला क्रश' बताया।

सुनिधि के इस खुले इजहार पर सदी के महानायक ने जिस अंदाज में प्रतिक्रिया दी, उसने वहां मौजूद दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

अमिताभ बच्चन को बताया अपना पहला क्रश

प्रोमो में सुनिधि चौहान अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहती हैं कि उन्होंने अभिनेता को कई अलग-अलग रूपों में देखा है। इसी दौरान वह उन्हें अपना पहला क्रश बताते हुए अपनी भावनाएं जाहिर करती हैं। सुनिधि की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। वह कहते हैं कि अगर सुनिधि को उन पर क्रश था, तो उन्होंने यह बात उसी समय क्यों नहीं बताई। बिग बी की इस चुटीली प्रतिक्रिया पर सुनिधि मुस्कुराती नजर आती हैं।

सुनिधि ने ‘ये मेरा दिल’ गाकर बांधा समां

अमिताभ बच्चन के सामने सुनिधि चौहान ने अपनी शानदार गायकी का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म ‘डॉन’ का लोकप्रिय गीत ‘ये मेरा दिल’ गाया। यह गीत मूल रूप से आशा भोसले की आवाज में रिलीज हुआ था और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ से जुड़ा हुआ है।सुनिधि की परफॉर्मेंस पर अमिताभ बच्चन तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। इस दौरान पूरा माहौल एक छोटे से म्यूजिकल कॉन्सर्ट जैसा बन गया।

KBC 18 में सितारों की मौजूदगी

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। शो को हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। नए सीजन में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी मेहमान के तौर पर नजर आ रही हैं। प्रीमियर एपिसोड में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

अमिताभ बच्चन के आगामी प्रोजेक्ट

अमिताभ बच्चन फिलहाल KBC 18 की मेजबानी कर रहे हैं। इसके अलावा वह नाग अश्विन की चर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास और कमल हासन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।सुनिधि चौहान का अमिताभ बच्चन को अपना पहला क्रश बताना और उसके बाद बिग बी की मजेदार प्रतिक्रिया वाला यह प्रोमो सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags