तान्या मित्तल का फूटा गुस्सा शालिनी पासी की 'सस्ती कॉपी' कहे जाने पर ट्रोल्स और मीडिया को दिया करारा जवाब

Tanya Mittal lashes out: Gives a befitting reply to trolls and the media after being called a 'cheap copy' of Shalini Passi.
 
तान्या मित्तल का फूटा गुस्सा  शालिनी पासी की 'सस्ती कॉपी' कहे जाने पर ट्रोल्स और मीडिया को दिया करारा जवाब

'बिग बॉस 19' फेम और बिजनेस वुमन तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली तान्या का गुस्सा इस बार एक मीडिया कमेंट पर भड़क उठा है। दरअसल, एक हालिया शो के दौरान एक पत्रकार द्वारा उन्हें 'दौलत का दिखावा करने वाली' और 'शालिनी पासी की सस्ती कॉपी' कहे जाने पर तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर ट्रोल्स और उस मीडिया प्लेटफॉर्म की जमकर क्लास लगाई है। तान्या ने इस टिप्पणी को बेहद घटिया, शर्मनाक और सेक्सिस्ट (Sexist) करार देते हुए कहा है कि किसी भी महिला के एक दशक के कड़े संघर्ष को इस तरह की बयानबाजी से कम नहीं आंका जा सकता।

"मैं किसी की कॉपी नहीं, मैं तान्या मित्तल हूँ"

एकता कपूर के साथ अपने नए शो की तैयारियों में जुटीं तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा मार्केट में आई है?' इसका क्या मतलब है? कोई मीडिया प्लेटफॉर्म किसी महिला के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? यह बेशर्मी की हद है। एक आत्मनिर्भर महिला को 'सस्ती कॉपी' कहना पत्रकारिता (Jornalism) नहीं बल्कि बेहद चीप मानसिकता है। मैं किसी की कॉपी नहीं हूँ। लोग शायद यह भूल जाते हैं कि मैंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत 10 साल पहले शून्य से की थी। जब मैं सिर्फ 150 रुपये में हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड्स बेचा करती थी।"

तान्या ने आगे लिखा कि बहुत दुख की बात है कि आज जब कोई महिला अपने दम पर कामयाबी हासिल कर लेती है, तो लोग उसकी मेहनत की सराहना करने के बजाय उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और दूसरों से उसकी तुलना करने लगते हैं। उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म को नसीहत देते हुए कहा, "अगर आप खुद को मीडिया कहते हैं, तो अपना स्टैंडर्ड भी ऊंचा करें।"

₹150 के ग्रीटिंग कार्ड से बिग बॉस तक का दर्दनाक सफर

अपनी आपबीती और संघर्ष को साझा करते हुए तान्या ने बताया कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे कई सालों का दर्द और अकेलापन छिपा है:

  • कम उम्र में शादी का विरोध: तान्या ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और परिवार के खिलाफ खड़ी हुईं, क्योंकि वे लोग कम उम्र में उनकी शादी कराना चाहते थे। वह अपना घर छोड़कर एक छोटे से कमरे में अकेले रहने लगीं।

  • सदर बाजार के चक्कर और रात भर मेहनत: वह ट्रेन से दिल्ली के सदर बाजार जाती थीं, वहां से रॉ मटेरियल खरीदती थीं और खुद हाथों से एक-एक ग्रीटिंग कार्ड पैक करती थीं। कंटेंट क्रिएशन से लेकर पैकेजिंग तक का सारा काम उन्होंने अकेले अपने हाथों से किया।

  • जीरो से दोबारा शुरुआत: तान्या ने बताया कि जब उनका इंस्टाग्राम पेज डिलीट हो गया, तो वह पूरी तरह टूट गई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा जीरो से शुरुआत की। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मंदिरों के वीडियो बनाना शुरू किया, लेकिन वहां भी उन्हें सपोर्ट के बजाय ट्रोलिंग ही मिली।

बिग बॉस के सफर पर बोलीं तान्या: "जब मैं बिग बॉस के घर में गई, तो पूरा देश मेरे खिलाफ खड़ा हो गया था। मेरे पक्ष में बोलने वाला एक भी इंसान नहीं था। मैंने उस अपमान और ट्रोलिंग को अकेले सहा है। इसलिए कोई भी झूठ या घटिया टिप्पणी मेरी 10 साल की इस हाड़-तोड़ मेहनत को मिटा नहीं सकती।" तान्या मित्तल के इस बेबाक और कड़े जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज उनके समर्थन में उतर आए हैं और महिलाओं के प्रति ऐसी अभद्र तुलनात्मक टिप्पणियों की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Tags