The Odyssey Box Office: भारत में भी चला क्रिस्टोफर नोलन का जादू, 'द ओडिसी' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, कमाए इतने करोड़

'The Odyssey' Box Office: Christopher Nolan's magic works in India too; 'The Odyssey' sets the box office on fire on day three, raking in this many crores.
 
The Odyssey Box Office:

हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवेटेड एपिक फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का जादू इस समय दुनियाभर के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होते ही भारतीय सिनेमाघरों में तहलका मचाना शुरू कर दिया है और महज तीन दिनों के भीतर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4', आलिया भट्ट की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' और हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद, 'द ओडिसी' ने मजबूत पकड़ बनाते हुए शानदार कारोबार किया है।

रविवार को हुई नोटों की बारिश, तीन दिनों में कमाए 61 करोड़ से ज्यादा

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले रविवार (19 जुलाई) को फिल्म ने सिनेमाघरों में 55 प्रतिशत की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की और 21.90 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।

'द ओडिसी' का डे-वाइज कलेक्शन:

  • दिन 1 (शुक्रवार): 17.40 करोड़ रुपये (ओपनिंग डे)

  • दिन 2 (शनिवार): 22.00 करोड़ रुपये

  • दिन 3 (रविवार): 21.90 करोड़ रुपये

  • कुल नेट कलेक्शन (भारत): 61.30 करोड़ रुपये

  • कुल ग्रॉस कलेक्शन (भारत): 73.19 करोड़ रुपये

बनी साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर, 'ओपेनहाइमर' को पछाड़ा

'द ओडिसी' ने रिलीज के साथ ही भारत में क्रिस्टोफर नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां 'ओपेनहाइमर' ने भारत में 14.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, वहीं 'द ओडिसी' 17.40 करोड़ रुपये कमाकर नोलन के करियर की भारत में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसी के साथ यह साल 2026 में पहले वीकेंड पर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

इस फिल्म में मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया जैसे सुपरस्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ब्रिटिश-इंडियन एक्टर हिमेश पटेल की हो रही है तारीफ

भारतीय दर्शकों के लिए इस फिल्म में एक और खास आकर्षण है। फिल्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता हिमेश पटेल भी अहम किरदार में हैं। उन्होंने फिल्म में ओडिसियस के सेकंड-इन-कमांड, 'यूरिलोचस' का दमदार रोल प्ले किया है। मैट डेमन, ऐनी हैथवे और टॉम हॉलैंड जैसे दिग्गज हॉलीवुड स्टार्स के बीच भी हिमेश पटेल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खूब सुर्खियां और तारीफें बटोर रहे हैं। गौरतलब है कि हिमेश ने महज 16 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Tags