The Paradise Teaser Release Date: 'नेचुरल स्टार' नानी की 'द पैराडाइज' का टीज़र इस दिन होगा रिलीज़, जानें क्या है नई रिलीज़ डेट पर अपडेट

The Paradise Teaser Release Date: Teaser for 'Natural Star' Nani's 'The Paradise' to be released on this day; find out the latest update on the release date.
 
The Paradise Teaser Release Date

Nani The Paradise Teaser Date: 'दसरा' की शानदार सफलता के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। फैंस काफी समय से उनकी आगामी मेगा-बजट पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) के आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टीज़र को लेकर एक बड़ा और धमाकेदार अपडेट दिया है, जिसने नानी के चाहने वालों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

6 अगस्त को आएगा टीजर

फिल्म के अब तक जारी पोस्टर और विजुअल्स को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। लंबे समय से प्रशंसक फिल्म के टीजर और रिलीज से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब 6 अगस्त को टीजर रिलीज होने के साथ फिल्म की पहली विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

रिलीज डेट को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

शुरुआत में फिल्म के 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार इसकी रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल माना जा रहा है कि फिल्म 24 सितंबर 2026 तक रिलीज हो सकती है, हालांकि निर्माताओं ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में नानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ सोनाली कुलकर्णी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुभवी अभिनेता मोहन बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में राघव जुयाल, कयादु लोहार और सम्पूर्णेश बाबी भी शामिल हैं।

निर्देशन संभाल रहे हैं श्रीकांत ओडेला

'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और अब टीजर रिलीज के बाद इसकी कहानी, एक्शन और किरदारों की पहली झलक देखने को मिलेगी। फिलहाल सभी की नजरें 6 अगस्त को रिलीज होने वाले टीजर और उसके बाद फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Tags