The Revolutionaries Release Date: ओटीटी पर दिखेगा आज़ादी के अनसुने नायकों का पराक्रम! निखिल आडवाणी की 'द रिवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें स्टारकास्ट व कहानी

'The Revolutionaries' Release Date: Witness the valor of unsung heroes of the freedom struggle on OTT! Release date announced for Nikkhil Advani's 'The Revolutionaries'; find out the star cast and plot details.
 
The Revolutionaries Release Date

The Revolutionaries Web Series OTT Release Date: प्राइम वीडियो (Prime Video) ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने पन्नों को जीवंत करने वाली बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा सीरीज़ 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) की स्ट्रीमिंग डेट और किरदारों से पर्दा उठा दिया है। प्रसिद्ध फिल्ममेकर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज़ 11 सितंबर 2026 को भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम की जाएगी।

11 सितंबर को होगी स्ट्रीमिंग

मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी के निर्देशन में तैयार यह सीरीज 11 सितंबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसका आधार संजीव सान्याल की चर्चित किताब ‘Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom’ है।सीरीज में स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे दौर को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां युवा क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए जोखिम भरे रास्ते अपनाते हुए नजर आएंगे।

इन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार

‘द रिवोल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके अलावा जैसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। सीरीज में भुवन बाम रास बिहारी बोस, रोहित सराफ सचिंद्र नाथ सान्याल, प्रतिभा रांटा प्रतिभा लाहिरी और गुरफतेह पीरजादा बाघा जतिन की भूमिका निभा रहे हैं।

आजादी की लड़ाई के एक अनदेखे अध्याय पर फोकस

कहानी 1857 के विद्रोह के बाद के दौर की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। इसमें ऐसे युवा क्रांतिकारियों की सोच, संघर्ष और देश के लिए समर्पण को केंद्र में रखा गया है, जो स्वतंत्रता, न्याय और समानता के सपने को हकीकत में बदलना चाहते थे।

सीरीज में उनके संघर्ष के साथ-साथ दोस्ती, बलिदान, विश्वासघात और कठिन फैसलों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। इन घटनाओं के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन के उस अध्याय को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिसने भारत की आजादी की दिशा को प्रभावित किया।

कई भाषाओं में उपलब्ध होगी सीरीज

प्राइम वीडियो के मुताबिक, ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का हिंदी में प्रीमियर होगा। इसके साथ ही इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में डब किया जाएगा। अंग्रेजी समेत कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सबटाइटल्स भी उपलब्ध होंगे। सीरीज को भारत के अलावा दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शक देख सकेंगे।ऐतिहासिक घटनाओं, देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस सीरीज से दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम की कुछ ऐसी कहानियां देखने को मिलने वाली हैं, जो लंबे समय से मुख्यधारा की चर्चा से दूर रही हैं।

Tags