YRF का धमाका: 'वॉर 2' का ट्रेलर 25 जुलाई को होगा लॉन्च, ऋतिक और एनटीआर के 25 साल के फिल्मी सफर को मिलेगा खास सलाम

YRF's Dhamaka: 'War 2' trailer will be launched on July 25, a special salute to Hrithik and NTR's 25 years of film journey
 
YRF का धमाका: 'वॉर 2' का ट्रेलर 25 जुलाई को होगा लॉन्च, ऋतिक और एनटीआर के 25 साल के फिल्मी सफर को मिलेगा खास सलाम
War 2 Trailer  :  बॉलीवुड और टॉलीवुड के दो बड़े सितारे—ऋतिक रोशन और एनटीआर—इस साल अपने करियर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। इसी खास मौके को और भी खास बनाने जा रहा है यशराज फिल्म्स (YRF), जो 25 जुलाई को अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज करेगा।

'वॉर 2' में डबल धमाका

'वॉर 2' न सिर्फ एक एक्शन से भरपूर स्पाय थ्रिलर है, बल्कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के दो सुपरस्टार्स—ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर—को पहली बार एक साथ लाकर एक ड्रीम कास्टिंग भी पेश कर रही है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र' फेम अयान मुखर्जी, और निर्माता हैं YRF के हेड आदित्य चोपड़ा।

 25 का जादू

इस बार YRF ने "25" को एक खास प्रतीक बना लिया है:

  • दोनों सितारे मना रहे हैं अपने फिल्मी करियर के 25 साल

  • 25 जुलाई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

  • और फिल्म 14 अगस्त 2025 को आएगी सिनेमाघरों में — यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले

 YRF का स्पेशल ऐलान

वाईआरएफ ने एक विशेष घोषणा पोस्ट में लिखा: 2025 में, भारतीय सिनेमा के दो आइकॉन्स अपने शानदार करियर के 25 साल पूरे करते हैं। इस एक बार मिलने वाले अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए वाईआरएफ ने 25 जुलाई को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला लिया है! तैयार हो जाइए टाइटन्स के सबसे बड़े महाकाव्य टकराव के लिए!!”

 

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज

'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु, और तमिल भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं। तो तैयार हो जाइए 25 जुलाई को इस महाकाव्य की पहली झलक पाने के लिए। यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों की 25 साल की यात्रा का उत्सव है।

Tags