इस दशहरा, ज़ी बॉलीवुड पर देखिए डर और मस्ती का अनोखा संगम – द भूतनी

This Dussehra, watch a unique amalgamation of fear and fun – The Bhootni on Zee Bollywood
 
इस दशहरा, ज़ी बॉलीवुड पर देखिए डर और मस्ती का अनोखा संगम – द भूतनी

मुंबई, सितम्बर 2025: इस बार दशहरे पर ज़ी बॉलीवुड लेकर आ रहा है डर और हँसी का धमाकेदार तड़का। 101% शुद्ध बॉलीवुड चैनल प्रस्तुत कर रहा है हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’। दर्शक इस मज़ेदार सफर का आनंद गुरुवार, 2 अक्टूबर, रात 8 बजे सीधे अपने टीवी पर ले पाएंगे।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के संजय दत्त द्वारा निर्मित तथा सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में ज़बरदस्त कास्ट नजर आएगी। फिल्म में संजय दत्त एक अनोखे घोस्टबस्टर ‘बाबा’ के रोल में हैं, जिनका अतीत रहस्यों से भरा है। मौनी रॉय ने खतरनाक आत्मा ‘मोहब्बत’ का किरदार निभाया है, जबकि सनी सिंह और पलक तिवारी कॉलेज स्टूडेंट्स बने हैं, जो इस अलौकिक तूफान में फंस जाते हैं। इनके साथ आसिफ खान और निक (BeYouNick) भी मज़ेदार भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कहानी दिल्ली के सेंट विंसेंट कॉलेज से शुरू होती है, जहां हर वैलेंटाइन डे एक पुरानी आत्मा और शापित पेड़ तबाही मचाते हैं। कॉलेज का छात्र शांतनु (सनी सिंह) मोहब्बत नाम की आत्मा को जगा देता है। खूबसूरत मगर खतरनाक मोहब्बत की दास्तान दर्द और जुनून से भरी है, जो मौत का कारण भी बन सकती है। हालात बिगड़ते हैं तो एंट्री होती है बाबा (संजय दत्त) की, जो भूत भगाने के अपने अनोखे तरीकों और अतीत के राज़ों के साथ कहानी को और रोमांचक बना देते हैं।

जैसे-जैसे मोहब्बत की ताकत बढ़ती जाती है और होलिका दहन की रात करीब आती है, कहानी और खौफनाक मोड़ लेती है। सवाल उठता है – क्या शांतनु मोहब्बत की सच्चाई जान पाएगा? और क्या बाबा सचमुच वही हैं, जो दिखते हैं?अगर आपने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दी थी, तो अब घर बैठे डर और हँसी से भरपूर इस सफर का मज़ा लेने का सुनहरा मौका है।

कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव

  • संजय दत्त: “द भूतनी का अनुभव मेरे लिए बेहद खास रहा। रिलीज़ के समय इसे उतना स्क्रीन स्पेस नहीं मिला, जितनी उम्मीद थी। लेकिन मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छुएगी।”

  • मौनी रॉय: “मोहब्बत का किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक था। इसमें रहस्य और जुनून की गहराई है। दर्शकों के प्यार के लिए मैं आभारी हूँ और अब टीवी प्रीमियर का इंतजार है।”

  • सनी सिंह: “शांतनु का रोल निभाना किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है और हर दर्शक के लिए कुछ नया लेकर आती है।”

  • पलक तिवारी: “अनन्या का किरदार निभाना शानदार अनुभव था। फिल्म का हर पहलू – डर, मस्ती और भावनाएँ – दर्शकों को बांधे रखेगा।”

  • दीपक मुकुट (निर्माता): “द भूतनी एक पागलपन भरा मनोरंजक सफर है, जो दर्शकों को रोमांच और हँसी दोनों देगा। सिद्धांत सचदेव के विज़न और कलाकारों के दमदार प्रदर्शन ने इस कहानी को जीवंत बना दिया।”

ज़ी बॉलीवुड पर टीवी प्रीमियर

  •  द भूतनी – डर और हँसी का 101% शुद्ध बॉलीवुड अनुभव
  •  तारीख: 2 अक्टूबर 2025
  •  समय: रात 8 बजे
  •  सिर्फ ज़ी बॉलीवुड पर

Tags