'पान मसाला एड' विवाद: टाइगर श्रॉफ की एंट्री और मुकेश खन्ना का तीखा रिएक्शन

 
Tiger Shroff Replaces Akshay Kumar in Vimal Ad: Mukesh Khanna Slams 'Betrayal', Says 'Who Will Fix Bollywood

आज का टॉपिक है एक ऐसी controversy  जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। जहाँ मुकेश खन्ना एक बार फिर भड़क गए है, जी हां, हम बात कर रहे हैं पान मसाला एड्स के उस विवाद की, जहां टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार की जगह ले ली और मुकेश खन्ना ने इसे 'धोखा' बता दिया। तो चलिए, इस पूरी स्टोरी को डिटेल में समझते हैं - बैकग्राउंड से लेकर रिएक्शन तक।

 पान मसाला ब्रांड 'विमल' के एड्स की बात करें तो ये बॉलीवुड के बड़े-बड़े stars  का फेवरेट कमाऊ धंधा रहा है। कुछ साल पहले इस एड सीरीज में थे:शाहरुख खान (SRK): किंग खान ने बड़े ही धांसू अंदाज में प्रमोट किया।
अजय देवगन: सिंघम स्टाइल में सितारों को जोड़ा।
अक्षय कुमार: खिलाड़ी कुमार भी इसमें नजर आए, लेकिन...

यहां ट्विस्ट आता है! 2022 में अक्षय कुमार पर भारी ट्रोलिंग हुई। लोगों ने कहा कि एक साफ-सुथरी इमेज वाले एक्टर को पान मसाला जैसे प्रोडक्ट को प्रमोट नहीं करना चाहिए, जो कैंसर जैसी बीमारियों से जुड़ा है। अक्षय ने सफाई दी, कहा कि वो सिर्फ 'पान मसाला' नहीं बल्कि 'मुंह की ताजगी' वाले प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे थे। लेकिन ट्रोलिंग इतनी बढ़ी कि उन्होंने एड से किनारा कर लिया। अक्षय ने पब्लिकली माफी भी मांगी और कहा, "मैं गलती पर शर्मिंदा हूं।"अब यहां एंटर टाइगर श्रॉफ! अक्षय के जाने के बाद विमल ने टाइगर को साइन किया। टाइगर, जो जेकी श्रॉफ के बेटे हैं और एक्शन हीरो की इमेज रखते हैं, ने बड़े ही कूल अंदाज में एड शूट किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जहां टाइगर कहते दिखे, "विमल के साथ जीत का स्वाद!"। लेकिन ये 'जीत' सबके लिए नहीं हुई..

मुकेश खन्ना, जो 90s के आइकॉनिक शो 'शक्तिमान' से घर-घर मशहूर हैं, पान मसाला एड्स के खिलाफ हमेशा से ही मुखर रहे हैं। वो मानते हैं कि सितारे बच्चों और युवाओं को गलत मैसेज देते हैं। पहले उन्होंने SRK, अजय और अक्षय को लताड़ा था। लेकिन अब टाइगर पर फोकस! हाल ही में मुकेश ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फोटो है - एक तरफ अक्षय कुमार का पुराना एड, दूसरी तरफ टाइगर का नया। कैप्शन में लिखा: "विमल यूनिवर्स में अक्षय कुमार आउट, टाइगर इन। टाइगर श्रॉफ ने बड़े मियां (अक्षय) को धोखा दिया!"। फिर उन्होंने जोड़ा, "कौन सुधारेगा इसको? कौन सुधारेगा इस industry को?"। मतलब, मुकेश का गुस्सा साफ दिख रहा है - अक्षय ने जो कदम उठाया, वो सही था, लेकिन टाइगर ने उसी जगह ले ली। ये 'धोखा' क्यों? क्योंकि मुकेश के मुताबिक, ये सितारे अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। वो कहते हैं, "लाखों फैंस इनकी नकल करते हैं, और ये पान मसाला बेचकर बीमारी फैला रहे हैं!"मुकेश का ये पोस्ट वायरल हो गया। नेटिजन्स ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए - कुछ ने मुकेश को सपोर्ट किया, कहा "सही कह रहे हैं, सितारों को जागना चाहिए।" तो कुछ ने ट्रोल किया, "मुकेश जी, आप भी तो एड्स करते हैं!"। लेकिन मुकेश चुप नहीं बैठे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने अक्षय को पहले ही सलाह दी थी कि ऐसे एड्स मत करो। अब टाइगर ने क्या सोचकर ये किया? कौन सुधरेगा ये?

"टाइगर श्रॉफ का साइड: क्या कहा उन्होंने ? टाइगर ने अभी तक इस विवाद पर डायरेक्ट कमेंट नहीं किया। लेकिन उनके फैंस डिफेंड कर रहे हैं। कह रहे हैं, "टाइगर ने तो सिर्फ एक्टिंग की, गलती ब्रांड की है।" टाइगर की इमेज एक्शन हीरो की है - 'हीरोपंती', 'बाघी' जैसी फिल्मों से। लेकिन मुकेश ने पहले भी टाइगर को 'शक्तिमान' रोल के लिए रिजेक्ट किया था, कहा था "टाइगर अभी भी बच्चों में बच्चा लगते हैं, बच्चे उनसे कहेंगे 'तू बैठ जा'!"। तो ये नया विवाद उनके बीच पुरानी दुश्मनी जैसा लग रहा है।अक्षय कुमार का क्या रोल? वो तो पहले ही बाहर हो चुके!अक्षय इस केस में 'विक्टिम' ज्यादा लग रहे हैं। उन्होंने एड छोड़ दिया, लेकिन मुकेश उन्हें 'बड़े मियां' कहकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में मुकेश ने एक इंटरव्यू में अक्षय की तारीफ भी की - कहा कि उनकी फ्लॉप फिल्मों (जैसे 'सम्राट पृथ्वीराज') के बाद वो सिलेक्टिव हो गए हैं। मुकेश ने तो अक्षय को अपनी एक फिल्म का ऑफर भी दिया था, लेकिन अक्षय ने रिजेक्ट कर दिया। तो कुल मिलाकर, अक्षय को छोड़ने का क्रेडिट तो उन्हें ही मिल रहा है। सोशल मीडिया पर  चल रहा है?ट्रेंडिंग हैशटैग: #MukeshKhannaVsTigerShroff, #PanMasalaAds

मुकेश खन्ना का सवाल बिल्कुल सही है - "कौन सुधारेगा इस industry को?" सितारे करोड़ों कमाते हैं, लेकिन जिम्मेदारी ? वो तो भूल ही जाते हैं। टाइगर ने एड किया तो क्या, लेकिन फैंस का ट्रस्ट टूटता है। अक्षय ने सही कदम उठाया, उम्मीद है बाकी भी सीखें। आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं  - टाइगर सही हैं या मुकेश? 

Tags