Toxic Advance Booking Collection: यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 24 घंटे में ₹20 करोड़ के करीब पहुंची एडवांस बुकिंग; बिके 2.7 लाख से ज्यादा टिकट

Toxic Advance Booking Collection: Yash's 'Toxic' storms the box office, advance booking reaches close to ₹ 20 crore in 24 hours; More than 2.7 lakh tickets sold
 
Toxic Advance Booking Collection

Yash Movie Toxic Advance Booking Report: 'KGF' फेम पैन-इंडिया सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, टिकट खिड़की खुलते ही महज 24 घंटे के भीतर फिल्म ने भारत में करीब ₹19.66 करोड़ का ग्रॉस एडवांस बुकिंग कलेक्शन (ब्लॉक्ड सीट्स सहित) दर्ज कर लिया है, जिसके तहत 2.70 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।

एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के पहले दिन के लिए अब तक करीब 2.7 लाख टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 19.66 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटों की राशि भी शामिल है।

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 11.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। शुरुआती आंकड़ों में कन्नड़ भाषा का वर्जन सबसे आगे चल रहा है, जबकि हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कन्नड़ वर्जन सबसे आगे

फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है। वहीं हिंदी वर्जन से लगभग 3.86 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इसके अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से भी टिकट बिक्री हो रही है।

कर्नाटक फिल्म की एडवांस बुकिंग का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यश की लोकप्रियता का सीधा फायदा फिल्म की शुरुआती टिकट बिक्री को मिलता दिखाई दे रहा है।

 हैदराबाद में होगा प्री-रिलीज इवेंट

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 22 अगस्त को शाम 5 बजे मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यश के साथ फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट के शामिल होने की उम्मीद है।

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

‘रामायण’ में रावण बनेंगे यश

‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ भी है। इस फिल्म में वह रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।ऐसे में आने वाले समय में यश की दोनों बड़ी फिल्मों पर दर्शकों और बॉक्स ऑफिस की नजरें टिकी रहेंगी।

Tags