Toxic Box Office Collection Day 3: गिरावट के बावजूद 'टॉक्सिक' ने पार किया ₹200 करोड़ का आंकड़ा, जानें तीसरे दिन का कुल कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 3: Despite a drop, 'Toxic' crosses the ₹200 crore mark; find out the total collection for Day 3.
 
Toxic Box Office Collection Day 3
Yash's Toxic Box Office Report: 'रॉकिंग स्टार' यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। 26 अगस्त को ₹101.10 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग लेने के बाद फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज के महज 3 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड ₹221.45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

तीसरे दिन कितनी हुई कमाई?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन जहां 101.10 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 37.65 करोड़ रुपये रह गया। तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली।

शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन ‘टॉक्सिक’ ने भारत में करीब 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों में करीब 221.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल की है।

हिंदी में सबसे मजबूत पकड़

भाषा के हिसाब से देखें तो ‘टॉक्सिक’ को हिंदी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी वर्जन से करीब 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की।इसके अलावा कन्नड़ में लगभग 5 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में करीब 75 लाख रुपये और मलयालम में लगभग 20 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। इस तरह पांच भाषाओं को मिलाकर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई करीब 26.60 करोड़ रुपये रही।

25.5 प्रतिशत रही तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी

तीसरे दिन फिल्म के सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को ‘टॉक्सिक’ की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 25.5 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी करीब 11.62 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शो में यह बढ़कर 25.08 प्रतिशत तक पहुंची। शाम के शो में दर्शकों की संख्या में और सुधार हुआ और ऑक्यूपेंसी करीब 30.69 प्रतिशत दर्ज की गई।

यश के साथ नजर आ रही हैं कई बड़ी अभिनेत्रियां

‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह एक्शन-थ्रिलर लंबे समय से चर्चा में थी। इसकी रिलीज पहले मार्च में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। लंबे इंतजार के बाद फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

अब वीकेंड पर टिकी नजरें

पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में आई गिरावट ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं। हालांकि तीन दिनों में 221 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने फिल्म को मजबूत शुरुआत दी है।अब सभी की निगाहें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर हैं। अगर वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार एक बार फिर तेज हो सकती है।

Tags