Urfi Javed Controversy : उर्फी जावेद के साथ बत्तमीज़ी Oral Care Brand को पड़ी भारी
Urfi Javed Controversy : उर्फी जावेद, जिन्हे आप बोल्डनेस के लिए जानते हैं. और उनके अतरंगी ऑउटफिट्स के तो सभी कायल हैं. और उनके इसी ड्रेसिंग सेन्स के चलते उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स भी मिल रहे हैं. लेकिन कभी भी उर्फी और ब्रांड्स के बीच का रिश्ता आम नहीं रहा। क्यूंकि उर्फी अपनी खूबसूरत और बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं, और ऐसे में ब्रांड्स को भी उनके साथ काम करने का अच्छा मौका मिल जाता है। लेकिन अभी हाल ही में एक ब्रांड ने उर्फी जावेद के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर बातचीत की थी, और बात करते वक्त इस ब्रांड ने उर्फी को कुछ ऐसी शर्तें दीं, जिससे उर्फी का गुस्से से तिलमिला उठीं। लेकिन ऐसी वो क्या शर्त थी, जिसकी वजह से उर्फी अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाई और कांट्रेक्टर के साथ अपने चैट को पब्लिक कर उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई। चलिए अब आपकी क्यूरोसिटी न बढ़ाते हुए आपको मैटर बताते हैं.
ओरल केयर ब्रांड ने उर्फी से की भद्दी डिमांड
तो बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर और फैशन आइकॉन उर्फी जावेद अपने स्टाइल की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। उनके अतरंगी कपड़ों को देखकर फैंस हमेशा शॉक्ड रह जाते हैं। वहीँ बीते दिन उर्फी एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी में स्टाइलिश एंट्री लेकर सभी का अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया था। और अभी हाल ही में इस बीच उर्फी से एक ओरल केयर ब्रांड ने बेहद ही शर्मनाक और गंदी डिमांड कर डाली जिससे एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ब्रांड के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए और ब्रांड की क्लास लगाई है। और इतना ही नहीं उर्फी ने ब्रांड के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही है।
ब्रांड ने उर्फी के साथ की बदतमीजी
इन दिनों 27 साल की ये एक्ट्रेस एक बार फिर से खबरों में हैं, लेकिन इस बार उनके किसी आउटफिट ने लोगों का ध्यान नहीं खींचा है, बल्कि वो एक ब्रांड के साथ कंट्रोवर्सी में आ गई हैं. उर्फी जावेद ने टूथपेस्ट और ब्रश के एक ब्रांड पर उनके साथ बदतमीजी करने के Serious allegations लगाए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर ब्रांड के पीओसी के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी. और इतना ही नहीं उन्होंने ब्रांड की तरफ से आए ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

और एक्ट्रेस की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि ब्रांड की तरफ से उन्हें एक एड फिल्म के लिए अप्रोच किया गया. ब्रांड के लोग उर्फी से कहते हैं कि उनके पास एक्ट्रेस के लिए एक स्क्रिप्ट है, लेकिन क्या वो एड के लिए स्क्रीन पर स्ट्रिप कर सकती हैं. और इस सवाल पर उर्फी जावेद का गुस्सा फूट पड़ा. इस सवाल के साथ उन्होंने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि इस बार इस ब्रांड ने सारी हदें पार कर दीं. इसके साथ ही वो आगे लिखती हैं, ‘इस ब्रांड ने सारी लाइन क्रॉस कर दी. इतने सालों के एक्सपीरीयंस के बावजूद आजतक ऐसा कोई ब्रांड नहीं मिला है जिसने इस तरह की कोई हरकत की हो. और मेरे साथ आजतक इतना गंदा एक्सपीरियंस नहीं हुआ.
उर्फी ने शेयर किये स्क्रीनशॉट्स
लेकिन उर्फी जावेद के आरोपों के बाद ब्रांड ने भी सामने आकर अपनी सफाई पेश की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘कल एक पब्लिक फिगर ने अपने सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट शेयर किए. हम इस बात को साफ कर देना चाहते हैं कि कभी भी हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. हम सिर्फ उनके साथ कोलैब्रोरेट करना चाहते थे. और हम इन बातों पर तुरंत जवाब देना चाहते हैं, लेकिन हम कल 12 दिसम्बर 2024 को अपना पक्ष रखेंगे. वैसे आपको बता दे कि उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं।
क्या है आपकी राय?
उन्होंने कई बार यूजर्स के रिएक्शन भी शेयर किए हैं, जिसमें यूजर्स ने उनके खिलाफ काफी गंदी बातें लिखी हैं। और एक बार फिर एक्ट्रेस ने ओरल केयर ब्रांड की गंदी डिमांड को फैंस के साथ शेयर किया है। वहीँ अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद लास्ट टाइम वेब सीरीज ‘फॉलो करलो यार’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वैसे आप मुझे कमेंट करके बताइये की आपको क्या लगता है कि उर्फी ने सही किया या नहीं ? और ऐसी सिचुएशन में क्या आप भी अपने Values and identity के साथ agreement करेंगे?
