ED की रडार पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला – 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी!
आज हम बात करने वाले है एक ऐसे टॉपिक की जो बॉलीवुड में छाया है, ED की रडार पर बॉलीवुड क्वीन उर्वशी रौतेला! जी हां, अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उर्वशी को ED ने समन भेजा है। साथ में फंसी हैं पूर्व TMC MP मीमी चक्रवर्ती भी! क्या उर्वशी ने ऐप को प्रमोट किया ? कितने पैसे का खेल है ये ? और क्या ये सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट्स का काला चेहरा है ?
पहले बैकग्राउंड समझ लीजिए। 1xBet एक ऑनलाइन बेटिंग ऐप है, जो स्पोर्ट्स बेटिंग, कैसिनो गेम्स और सट्टेबाजी के नाम पर चलता है। लेकिन भारत में ये अवैध है! ED की जांच के मुताबिक, ये ऐप मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और यूजर्स को ठगने का धंधा चला रहा था। करोड़ों रुपये का फ्रॉड – लोग पैसे लगाते थे, लेकिन जीतने पर कुछ नहीं मिलता। ED का कहना है कि ये ऐप ने कई सेलिब्रिटीज को हायर किया प्रमोशन के लिए। सोशल मीडिया पर ऐड्स, एंडोर्समेंट्स – सब कुछ। नतीजा? लाखों यूजर्स फंस गए, और अब ED साफ कर रही है हिसाब। ये केस PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत चल रहा है। और हाई-प्रोफाइल नाम? क्रिकेटर्स से लेकर एक्ट्रेस तक – सबकी गर्दन पर तलवार लटक रही है
ये केस नया नहीं है ED ने अगस्त 2025 में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को बुलाया। रैना से पूछा गया – ऐप वालों ने कैसे अप्रोच किया? पैसे कैसे मिले? टैक्स कहां चुकाया? रैना ने 8 घंटे तक स्टेटमेंट दिया। फिर सितंबर में शिखर धवन की बारी – वो भी 8 घंटे पूछताछ में रहे। धवन से पूछा गया उनके एंडोर्समेंट्स के बारे में। ED के सूत्रों के मुताबिक, ये ऐप ने सेलिब्स को लाखों-करोड़ों दिए प्रमोशन के बदले। लेकिन सवाल ये – क्या ये पैसे ब्लैक मनी से आए? क्या सेलिब्स को पता था कि ऐप अवैध है? जांच में और नाम सामने आ रहे हैं – हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सोनू सूद तक की बात हो रही है। तेलंगाना पुलिस ने भी राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स पर केस दर्ज किए हैं। और अब... एंट्री उर्वशी रौतेला की! 14 सितंबर 2025 को ED ने समन जारी किया। मीमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर (आज) ED ऑफिस आने को कहा गया, जहां वो पहुंच चुकी हैं। उर्वशी की बारी कल – 16 सितंबर को दिल्ली ED हेडक्वार्टर पर।
स्टेटमेंट PMLA के तहत रिकॉर्ड होगा। ED पूछेगी – प्रमोशन कॉन्ट्रैक्ट कैसे हुआ? पैसे कहां से आए? सोशल मीडिया पर ऐड्स क्यों चलाए? अब आते हैं main controversy पर – उर्वशी रौतेला का क्या रोल है? ED को शक है कि उर्वशी ने 1xBet को प्रमोट किया था। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स, स्टोरीज – सब चेक हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उर्वशी को प्रमोशन के लिए अच्छा-खासा पैसा मिला। लेकिन उर्वशी ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया। क्या वो सिर्फ एंडोर्समेंट कर रही थीं, या कुछ और ? उर्वशी का करियर तो हम सब जानते हैं – मिस डी-टाउन से बॉलीवुड तक, लेकिन ऐसे कंट्रोवर्सी में फंसना नया है। मीमी चक्रवर्ती, जो TMC की पूर्व MP हैं और एक्ट्रेस भी, वो भी इसी जाल में। ED का कहना है – सेलिब्स ने ऐप को पॉपुलर बनाया, जिससे यूजर्स फंस गए। अब सवाल ये – क्या उर्वशी पर PMLA के तहत कार्रवाई होगी? अरेस्ट? या सिर्फ फाइन? फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
ये केस सिर्फ उर्वशी या मीमी का नहीं – ये पूरे सेलिब्रिटी वर्ल्ड के लिए वार्निंग है। सरकार ने रियल मनी गेमिंग पर सख्त कानून बनाए हैं। ED की ये क्रैकडाउन से – अवैध ऐप्स बंद हो रहे हैं, लेकिन सेलिब्स की इमेज खराब हो रही है। X पर #UrvashiRautelaED ट्रेंड कर रहा है। लोग कह रहे – "सेलिब्स को चेक करो, पैसे के लालच में देश को मत बेचो!" एक तरफ फैंस सपोर्ट कर रहे, दूसरी तरफ ट्रोल्स। लेकिन असली सवाल – क्या ये केस महादेव बेटिंग स्कैम जैसा बनेगा, जहां 6000 करोड़ का फ्रॉड निकला? ED ने कहा है – और नाम आने वाले हैं। तो क्या बॉलीवुड में सेंसेरशिप आएगी एंडोर्समेंट्स पर?
भारत में ऑनलाइन बेटिंग का बाजार अरबों का है, लेकिन 90% अवैध। लोग नौजवान फंस रहे हैं – परिवार बर्बाद हो रहे। ED का ये स्टेप सही है, क्योंकि सेलिब्स की एक पोस्ट से लाखों यूजर्स आकर्षित होते हैं। उर्वशी जैसी स्टार्स को सोचना चाहिए – पैसे के साथ जिम्मेदारी भी। ये केस दिखाता है कि लॉ ऊपर, स्टारडम नीचे। फिलहाल, उर्वशी कल ED के सामने होंगी। क्या वो क्लीन चिट लेंगी या और ट्विस्ट आएंगे ?
ये थी ED vs उर्वशी – अवैध सट्टेबाजी केस की पूरी स्टोरी। आपको क्या लगता है – उर्वशी निर्दोष हैं या दोषी? कमेंट में अपनी ओपिनियन शेयर करें।
