वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने साझा किया राज़ – क्यों दर्शकों के दिलों में बस गई एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी

Vera Farmiga and Patrick Wilson share the secret – why the pairing of Ed and Lorraine Warren won the hearts of the audience
 
Vera Farmiga and Patrick Wilson share the secret – why the pairing of Ed and Lorraine Warren won the hearts of the audience
मुंबई, अगस्त 2025:  हॉलीवुड की सुपरहिट कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। दो बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह सीरीज़ अब लेकर आ रही है अपना नौवां अध्याय – "द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स"। फिल्म का निर्देशन किया है अनुभवी फिल्ममेकर माइकल चावेस ने, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फ्रेंचाइज़ी के विज़नरी क्रिएटर्स जेम्स वान और पीटर सफ्रान ने संभाली है।
यह फिल्म भी वॉरेन कपल पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। इस बार एक बार फिर वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन प्रतिष्ठित किरदार एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में मिया टॉमलिनसन और बेन हार्डी भी दिखाई देंगे, जो वॉरेन्स की बेटी जूडी और उसके बॉयफ्रेंड की भूमिका निभा रहे हैं।
Snenne
अपने किरदारों की खासियत के बारे में बात करते हुए वेरा फार्मिगा कहती हैं वॉरेन्स का रिश्ता दर्शकों को इसलिए आकर्षित करता है क्योंकि वे सिर्फ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक जोड़ी भी हैं। उनकी बहादुरी और निःस्वार्थ भाव लोगों में उम्मीद जगाते हैं। वे यह विश्वास दिलाते हैं कि करुणा और अपने गुणों का सही उपयोग कर इंसान दुनिया को और दयालु व प्रेममयी बना सकता है।
वहीं पैट्रिक विल्सन का कहना है इन किरदारों की ताकत उनके रिश्ते में है। चाहे कहानी कितनी भी डरावनी या अंधेरी क्यों न हो, वॉरेन्स का रिश्ता हमेशा रोशनी और उम्मीद का स्रोत बनता है। वे कठिन परिस्थितियों का सामना साथ मिलकर करते हैं और यही दर्शकों के लिए उन्हें खास बनाता है। उनकी कैमिस्ट्री, उनका हास्य और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार ही उन्हें स्क्रीन पर जीवंत और यादगार बना देता है।
न्यू लाइन सिनेमा, द सफ्रान कंपनी और एटॉमिक मॉन्स्टर के बैनर तले बनी द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स भारत में 5 सितंबर 2025 को वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा सिर्फ सिनेमाघरों और आईमैक्स में रिलीज़ होगी।

Tags