मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी का क्या है सच? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर दिया मजेदार रिएक्शन

What's the truth about Mrunal Thakur and Dhanush's wedding? The actress has a funny reaction to the rumors.
 
"वैलेंटाइन डे बीत गया, पर मैं अब भी सिंगल हूँ" हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने इन अफवाहों पर हंसते हुए कहा कि उन्हें इन खबरों से गुस्सा नहीं बल्कि हंसी आती है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "वैलेंटाइन डे की तारीख आई और निकल भी गई, लेकिन मैं अब भी सिंगल हूँ। सोशल मीडिया यूजर्स के हिसाब से तो मेरी शादी तय भी हो गई और शायद हो भी रही है!"  मृणाल ने बताया कि वह ऐसी बातों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद करने के बजाय हंसना पसंद करती हैं, क्योंकि अगर वह हर अफवाह पर स्पष्टीकरण देने लगेंगी तो अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।  बिना PR टीम के मिली करोड़ों की पब्लिसिटी मृणाल ने बातचीत में एक दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा कि हाल तक उनके पास कोई PR टीम भी नहीं थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं 3, 6 या 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर देती तो मुझे इतनी पब्लिसिटी नहीं मिलती जितनी इन फर्जी खबरों ने दिला दी। इसके लिए मैं अफवाह फैलाने वालों को 'धन्यवाद' कहना चाहती हूँ।" एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हाल ही में जब उनका घर का पता सार्वजनिक हो गया, तब सुरक्षा कारणों से उन्होंने एक टीम हायर करने का फैसला लिया।  "अभी सिर्फ कैमरे के साथ रोमांस कर रही हूँ" अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर मृणाल ने बहुत प्यारी बात कही। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी जिंदगी को लेकर काफी ओपन हैं और जब भी कुछ बड़ा होगा, वह खुद फैंस को बताएंगी। फिलहाल के लिए उनका स्टैंड क्लियर है— "इस वक्त मैं कैमरे के साथ रोमांस कर रही हूँ और मेरा एक ही पार्टनर है... कैमरा।"  वर्क फ्रंट: 'दो दीवाने सहर में' के साथ तैयार हैं मृणाल मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
सोशल मीडिया पर अक्सर बिना सिर-पैर की खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं और इसका ताजा शिकार बनी हैं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर। पिछले कुछ दिनों से दावे किए जा रहे थे कि मृणाल और साउथ सुपरस्टार धनुष वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब मृणाल ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।

वैलेंटाइन डे बीत गया, पर मैं अब भी सिंगल हूँ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने इन अफवाहों पर हंसते हुए कहा कि उन्हें इन खबरों से गुस्सा नहीं बल्कि हंसी आती है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "वैलेंटाइन डे की तारीख आई और निकल भी गई, लेकिन मैं अब भी सिंगल हूँ। सोशल मीडिया यूजर्स के हिसाब से तो मेरी शादी तय भी हो गई और शायद हो भी रही है!" मृणाल ने बताया कि वह ऐसी बातों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद करने के बजाय हंसना पसंद करती हैं, क्योंकि अगर वह हर अफवाह पर स्पष्टीकरण देने लगेंगी तो अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।

बिना PR टीम के मिली करोड़ों की पब्लिसिटी

मृणाल ने बातचीत में एक दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा कि हाल तक उनके पास कोई PR टीम भी नहीं थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं 3, 6 या 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर देती तो मुझे इतनी पब्लिसिटी नहीं मिलती जितनी इन फर्जी खबरों ने दिला दी। इसके लिए मैं अफवाह फैलाने वालों को 'धन्यवाद' कहना चाहती हूँ।" एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हाल ही में जब उनका घर का पता सार्वजनिक हो गया, तब सुरक्षा कारणों से उन्होंने एक टीम हायर करने का फैसला लिया।

अभी सिर्फ कैमरे के साथ रोमांस कर रही हूँ

अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर मृणाल ने बहुत प्यारी बात कही। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी जिंदगी को लेकर काफी ओपन हैं और जब भी कुछ बड़ा होगा, वह खुद फैंस को बताएंगी। फिलहाल के लिए उनका स्टैंड क्लियर है— "इस वक्त मैं कैमरे के साथ रोमांस कर रही हूँ और मेरा एक ही पार्टनर है... कैमरा।"

वर्क फ्रंट: 'दो दीवाने सहर में' के साथ तैयार हैं मृणाल

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Tags