रणवीर सिंह–सारा अर्जुन की जोड़ी पर सवाल क्यों? ‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

 
Why Ranveer Singh Romancing 20 Year Younger Sara Arjun in Dhurandhar? Casting Director Reveals Big Secret!

बॉलीवुड में इन दिनों एक सवाल सबकी जुबान पर है – रणवीर सिंह 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ धुरंधर में रोमांस क्यों कर रहे हैं? ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, लोग बोल रहे थे "ये क्या कास्टिंग है भाई?" लेकिन अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सारा राज खोल दिया है, और वो भी इतने मजेदार अंदाज में कि सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे! चलिए आज की इस वीडियो में पूरा स्टोरी डिटेल से समझते हैं – स्पॉइलर फ्री, लेकिन थ्रिलिंग!

धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। रणवीर सिंह का अंडरकवर जासूस रोल, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, माधवन – सबकी परफॉर्मेंस लाजवाब! लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री की। रणवीर 40 के करीब, सारा सिर्फ 20 साल की – 20 साल का गैप! ट्रेलर से ही लोग ट्रोल करने लगे, लेकिन मुकेश छाबड़ा हंसते हुए कहते हैं, "उम्र का फासला स्टोरी के लिए जरूरी था। हम्जा (रणवीर का कैरेक्टर) उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है, इसलिए हीरोइन 20-21 साल की लगनी चाहिए थी। पार्ट 2 आएगा ना 19 मार्च 2026 को, तब सबको सारे जवाब मिल जाएंगे!" मुकेश बोले, "सोशल मीडिया पर गैप की बातें पढ़कर मुझे तो हंसी आ रही थी। हमने जानबूझकर ऐसा किया, सरप्राइज के लिए!" वाह, अब तो पार्ट 2 का इंतजार और बढ़ गया!

और सारा को चुनने की कहानी तो और इंटरेस्टिंग है। आदित्य धर ने इस रोल के लिए 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया! मुकेश कहते हैं, "हम नई दुनिया बना रहे थे, सरप्राइज कास्टिंग चाहते थे। सारा भले चाइल्ड एक्टर रही हों , लेकिन हम फ्रेश अप्रोच चाहते थे। मैं सारा के साथ सालों से काम कर रहा हूं, वो ऑडिशन देती रहती हैं। उसका चेहरा इतना प्यारा है, लेकिन उसके पीछे छिपा टैलेंट कमाल का है। पार्ट 1 में तो झलक मिली, पार्ट 2 में आप देखेंगे वो कितनी शानदार एक्टर हैं!" सच में, सारा ने सबको इम्प्रेस कर दिया – child prodigy से अब लीड हीरोइन!

दोस्तों, बॉलीवुड में अब ऐसे बोल्ड चॉइसेज हो रहे हैं जो स्टोरी को नया ट्विस्ट देते हैं। धुरंधर जैसे स्पाई थ्रिलर में उम्र का गैप सिर्फ कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि प्लॉट का बड़ा हिस्सा है। मुकेश की बात से लगता है कि मेकर्स ने सोच-समझकर रिस्क लिया, और रिजल्ट सबके सामने है – फिल्म हिट! पार्ट 2 में क्या ट्विस्ट आएगा, वो तो देखने वाली बात है।और हां, एक एक्स्ट्रा बात – धुरंधर पार्ट 2 न सिर्फ बड़ा राज खोलेगा, बल्कि रणवीर की परफॉर्मेंस को और हाई लेवल पर ले जाएगा। मेकर्स ने कन्फर्म किया कि सीक्वल में एक्शन, इमोशन और सरप्राइज डबल होंगे। अगर आपने पार्ट 1 नहीं देखी तो जल्दी थिएटर जाओ, वरना पार्ट 2 में कन्फ्यूज हो जाओगे! 

 ये कास्टिंग डिसीजन दिखाता है कि अच्छी फिल्में हमेशा रिस्क लेती हैं। पहले भी कई हिट फिल्मों में उम्र का गैप रहा है – जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख-काजोल या कई साउथ फिल्में। लेकिन यहां तो स्टोरी का डिमांड है, जो पार्ट 2 में क्लियर हो जाएगा। मुझे तो लगता है सारा अर्जुन आने वाली सुपरस्टार हैं – उसकी इनोसेंस और टैलेंट का कॉम्बिनेशन रेयर है। रणवीर जैसे एनर्जेटिक एक्टर के साथ उसकी जोड़ी स्क्रीन पर जादू बिखेर रही है!

आपको क्या लगता है दोस्तों? उम्र का गैप स्टोरी के लिए ठीक है या नहीं ? सारा अर्जुन का रोल आपको कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताओ। 

Tags