Bigg Boss19 Start Date :Bigg Boss19 में नहीं मिलेगी इन लोगो को Entry
Will There Be A Bigg Boss 19?

Endemol Shine India
इस बार सलमान खान Bigg Boss 19 में कुछ ऐसे बदलाव लेकर आ रहा है, जो फैंस को हैरान कर देंगे! खबर है कि मेकर्स ने शो के दरवाजे कुछ लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिए हैं, और अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। आखिर कौन हैं वो stars, जिन्हें Bigg Boss 19 में एंट्री नहीं मिलेगी? और क्या है ये नया ट्विस्ट? तो चलिए,जनते है
Bigg Boss 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को हुआ, जिसमें करण वीर मेहरा ने ट्रॉफी जीती और विवियन डिसेना पहले रनर-अप रहे। इस सीजन ने 3.1 की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग TRP हासिल की थी, और अब फैंस Bigg Boss 19 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ बड़ा होने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bigg Boss 19 का प्रीमियर 30 जुलाई 2025 को होगा, जो आमतौर पर september या अक्टूबर में शुरू होने वाले शो के लिए काफी जल्दी है। यानी इस बार शो करीब साढ़े 5 महीने तक चलेगा, जो इसे अब तक का सबसे लंबा सीजन बनाएगा। सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं, और जून के आखिर में वो इसका पहला प्रोमो शूट करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि मेकर्स ने ऐसा क्या बदलाव किया है, जो इतना चर्चा में है? और किन लोगों के लिए Bigg Boss 19 के दरवाजे बंद हो गए हैं? चलिए, इसे समझते हैं।"
X पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि Bigg Boss 19 में इस बार केवल टेलीविज़न और मूवी सेलिब्रिटीज़ को ही एंट्री मिलेगी। यानी कोई कॉमनर्स, यानी आम लोग, इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। ये खबर सचमुच चौंकाने वाली है, क्योंकि Bigg Boss में हमेशा से कॉमनर्स और सेलिब्रिटीज़ का मिक्स देखने को मिलता था। लेकिन ऐसा क्यों?पिछले कुछ सीजन्स में, जैसे Bigg Boss 16 और 17 में, कॉमनर्स जैसे साजिद खान, अब्दु रोज़िक, और राखी सावंत जैसे कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। लेकिन कई बार फैंस और क्रिटिक्स ने शिकायत की कि कॉमनर्स को ज़्यादा स्क्रीन टाइम मिलता है, और सेलिब्रिटीज़ की कहानी दब जाती है। शायद यही वजह है कि मेकर्स ने इस बार केवल टीवी और फिल्मी stars पर फोकस करने का फैसला किया है।
Bigg Boss 19 को लेकर एक और बड़ा बदलाव चर्चा में है, और वो है चैनल का। जी हाँ, खबरें हैं कि Bigg Boss और खतरों के खिलाड़ी, दोनों ही शो Colors TV छोड़कर Sony TV पर जा सकते हैं। इसकी वजह है Endemol Shine India और Colors TV के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस। एक वक्त तो ऐसी भी अफवाह थी कि Bigg Boss 19 कैंसिल हो सकता है, क्योंकि शो के सबसे बड़े स्पॉन्सर ने Support वापस ले लिया था।
लेकिन Pinkvilla की एक रिपोर्ट ने साफ किया कि Endemol Shine India ही Bigg Boss 19 को प्रोड्यूस करेगा, और शो जुलाई में ऑन-एयर होगा। दिलचस्प बात ये है कि Bigg Boss का पहला सीजन 2006 में Sony TV पर ही broadcast हुआ था, तो अगर ये शो Sony पर वापस जाता है, तो ये एक तरह से अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा। लेकिन अभी तक मेकर्स या Colors TV की ओर से कोई official confirmation नहीं हुई है। अगर ये बदलाव होता है, तो क्या Bigg Boss का फॉर्मेट भी बदलेगा? क्या सलमान खान का स्टाइल वही रहेगा, या Sony TV कुछ नया ट्विस्ट लाएगा? ये सवाल अभी अनसुलझे हैं।"
Bigg Boss बिना सलमान खान के अधूरा है। सलमान 2010 से, यानी सीजन 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं, और उनकी मौजूदगी ही शो की सबसे बड़ी USP है। इस बार भी वो 16वीं बार होस्टिंग करेंगे। फैंस इस बार उम्मीद कर रहे हैं कि Bigg Boss 19 में नए चेहरे, नए टास्क, और ज़्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा। लेकिन अगर केवल सेलिब्रिटीज़ को ही लिया गया, तो क्या शो की TRP पर असर पड़ेगा? या फिर ये नया फॉर्मेट दर्शकों को और ज़्यादा पसंद आएगा ? तो Bigg Boss 19 के इस नए बदलाव ने फैंस के बीच excitement और सवाल दोनों पैदा कर दिए हैं। क्या केवल सेलिब्रिटीज़ वाला फॉर्मेट काम करेगा? क्या Sony TV पर शो का जादू पहले जैसा रहेगा? और सलमान खान इस बार कौन सा नया ट्विस्ट लाएंगे?