Woman With Wings की co founder Ms Vatsala Gautam Banerjee अपने prior commitments और निजी प्रतिबद्धताओं के चलते अपना पद एवम कार्यभार छोड़ रही
Woman With Wings की तरफ से आप सभी को आने वाले नव वर्ष की अग्रिम बधाई।
आप सभी को सूचित किया जाता है कि Woman With Wings की co founder Ms Vatsala Gautam Banerjee अपने prior commitments और निजी प्रतिबद्धताओं के चलते अपना पद एवम कार्यभार छोड़ रही हैं। उनके निर्णय का सम्मान करते हुए हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Woman With Wings Ms Vatsla का उनके उत्कृष्ट सेवाओं और संस्था के प्रति उनके कुशल योगदान की सराहना करता है और हार्दिक आभार प्रकट करता है। Woman With Wings को ऊंचाइयों तक पहुंचाने और विश्वरूपी पहचान बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Ms vatsla हमेशा से ही सभी सदस्यों की प्रेरणास्त्रोत रही हैं, उनका जोश और उत्साह सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है। सभी सदस्यों की तरफ से उनको दिल से आभार और धन्यवाद।
साथ ही साथ Woman With Wings अपनी नई Managing Partner Ms Neha Wahi का स्वागत करती है। Neha Wahi प्रारंभ से ही Woman empowermet के क्षेत्र में काफ़ी कार्य कर चुकी हैं, उनका जोश और जज्बा इस संस्था को एक नई दिशा प्रदान करेगा, इसी आशा के साथ हम उनका सत्कार करते हैं।
