Ashvagandha Ki Chaay Ke Phaayade : अश्वगंधा की चाय के फायदे और जानिए बनाने की विधि और सेवन का सही तरीका

Learn about the benefits of Ashwagandha tea, how to prepare it, and the correct way to consume it.
 
अश्वगंधा की चाय के फायदे और जानिए बनाने की विधि और सेवन का सही तरीका

Ashvagandha Ki Chaay Ke Phaayade :   अश्वगंधा आयुर्वेद की प्रमुख जड़ी-बूटियों में से एक है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। अश्वगंधा से काढ़ा या चाय बनाकर सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से अश्वगंधा की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है।

जिन लोगों को शरीर में कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, चिंता या गठिया जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए अश्वगंधा को डाइट में शामिल करना लाभकारी माना जाता है। यह बढ़ते स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसॉल) को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिमाग को शांत रखने में सहायक होता है।

अश्वगंधा की चाय कैसे बनाएं? (How to Make Ashwagandha Tea)

  • एक पैन में 1 गिलास पानी डालें।

  • पानी में उबाल आने पर इसमें 1–2 अश्वगंधा की जड़ या 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें।

  • पानी को लगभग 10 मिनट तक उबालें।

  • जब पानी घटकर लगभग 1 कप रह जाए, तो गैस बंद कर छान लें।

  • स्वाद और लाभ बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू मिला सकते हैं।

  • इसे चाय की तरह गर्म-गर्म पिएं।

  •  अश्वगंधा की चाय को दिन में 1 से 2 बार लिया जा सकता है।

अश्वगंधा के फायदे (Benefits of Ashwagandha)

1. वजन घटाने में सहायक

जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए अश्वगंधा फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

  • 1 गिलास दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

  • अश्वगंधा की चाय भी वजन कम करने में सहायक मानी जाती है।

  • अश्वगंधा को दूध के साथ लेने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ताकत मिलती है।

  • रोजाना लगभग 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर को दूध के साथ लेने से लाभ मिल सकता है।

3. ब्लड प्रेशर को संतुलित रखे

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी अश्वगंधा सहायक माना जाता है। नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

4. अच्छी नींद लाने में मददगार

अगर दिनभर थकान रहती है और रात को नींद नहीं आती, तोसोने से पहले 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर के साथ एक गिलास दूध लेने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।  और  की कमजोरी को दूर करता है 

Tags