Diabetes Care: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है करेला, जानिए इसमें छिपे वो 3 तत्व जो चुटकियों में कंट्रोल करते हैं ब्लड शुगर

Diabetes Care: Bitter gourd is a boon for diabetic patients, know the 3 elements hidden in it which control blood sugar in a jiffy.
 
kl;'pko

हेल्थ डेस्क: डायबिटीज (मधुमेह) को साइलेंट किलर कहा जाता है, जिसे कंट्रोल में रखना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन प्रकृति ने हमें कई ऐसी औषधियां दी हैं जो ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है करेला (Bitter Gourd)। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का सेवन बेहद गुणकारी माना गया है। यह शरीर के सेल्स को ग्लूकोज को मांसपेशियों, लिवर और फैट तक आसानी से पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कड़वे से दिखने वाले इस करेले में ऐसा क्या होता है जो शुगर लेवल को तेजी से कम करता है? और इसे खाने का सही तरीका क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं।

करेले में ऐसा क्या होता है जिससे शुगर कम होती है?

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, करेले में कई ऐसे सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं जिनमें हाइपोग्लाइसेमिक (Hypoglycemic) प्रभाव होता है, यानी ये खून में शुगर की मात्रा को कम करने का काम करते हैं:

  1. चारेंटिन, पॉलीपेप्टाइड-पी और वाइसिन: ये तीन ऐसे मुख्य तत्व हैं जो शरीर में प्राकृतिक इंसुलिन की तरह काम करते हैं और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देते।

  2. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI): करेले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम (18 से 30 के बीच) होता है। इसके सेवन से अचानक ब्लड शुगर स्पाइक (तेजी से बढ़ना) का खतरा नहीं रहता।

  3. लो कैलोरी और लो कार्ब्स: यह वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ शुगर को भी कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज के कारण शरीर में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।

  4. लेक्टिन (Lectin): करेले में लेक्टिन भी पाया जाता है, जो बार-बार लगने वाली भूख को शांत रखता है।

डायबिटीज के मरीज कैसे करें करेले का सेवन? (Best Ways to Eat)

अगर आप डायबिटीज में करेले का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से डाइट में शामिल करना जरूरी है:

  • 1. करेले का फ्रेश जूस (खाली पेट): शुगर कंट्रोल करने के लिए करेले का जूस सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। सुबह खाली पेट मिक्सी में पिसे हुए करेले का फ्रेश जूस पीने से दिनभर शुगर लेवल मेंटेन रहता है।

  • 2. करेला स्टर-फ्राई: करेले को पतले टुकड़ों में काटकर बेहद कम तेल और प्याज के साथ हल्का फ्राई (Ster-Fry) कर लें। इसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं। स्वाद के लिए हल्के मसाले डाल सकते हैं।

  • 3. करेले की भुजिया: कम तेल और कम मसालों में बनी करेले की सूखी सब्जी (भुजिया) को आप दोपहर या रात के खाने में दाल-चावल के साथ साइड डिश के रूप में खा सकते हैं।

  • 4. एयर फ्रायड करेला चिप्स या सूप: आप करेले को पतला काटकर बिना तेल के एयर फ्रायर में क्रिस्पी चिप्स बना सकते हैं। इसके अलावा करेले के साथ अन्य हरी सब्जियां मिलाकर हेल्दी सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

  • 5. भरवां करेला (सीमित मात्रा में): कभी-कभार स्वाद बदलने के लिए भरवां करेला खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि इसे डीप फ्राई न करें और बहुत ही कम तेल में पकाएं, क्योंकि ज्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

Tags