दही खाने के 10 फायदे जानिए
दही की छाछ बना कर पीने से पेट की गर्मी से राहत मिलती है
हेल्थ डेस्क-आज हम आपको दही खाने से क्या क्या फायदे होते है आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है दही में प्रोटीन मिनरल्स और विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
दही का सेवन से आंत स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। लो फैट वाला दही खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा यह स्किन और बालों को मुलायम करने में मदद करता है। दही की छाछ बना कर पीने से पेट की गर्मी से राहत मिलती है और डाइजेशन अच्छा होने से भूख भी ज्यादा लगती है इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और इन हेल्थ समस्याओं से छुटकारा पाए।
1. दही का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती हैं, हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी खत्म हो जाती हैं।
2. जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं ना तो मुँह से दुर्गंध आती हैं और ना ही उनके दांतों में कीडा लगता हैं।
इसे भी पढ़े-यहां स्नान करके चन्द्रमा हुए थे श्राप मुक्त
3. हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता हैं, और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं।
4. यह माना गया हैं कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता हैं।
5. दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
6. दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाई जाती हैं जिससे हमारी हड्डियां को विकास होता हैं।
इसे भी पढ़े-INDvWI चौथे वनडे मैच जीत के इरादे से उतरेगी Team India
7. हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं।
8. दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता हैं।
9. दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
10. रात को नींद न आने वाली बीमारी में दही का सेवन बहुत फायदेमंद हैं।
