Benefits of Garlic In Hindi : लहसुन खाने के फायदे, इम्यून सिस्टम से लेकर कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण इलाज है लहसुन

 
Benefits of Garlic In Hindi

Benefits of Garlic
Benefits of Garlic In Hindi
Garlic Benefits In Hindi

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। अपने देश के पारंपरिक, पारिवारिक और सदियों पुराने अप्यंजन से लेकर यूरोप और अमेरिका के आधुनिक मशीन निर्मित स्नैक्स तक मैं लहसुन का यूज हर जगह होता है। शायद ही दुनिया में किसी और मसाले या हर्ब की इतनी मांग हो, जितनी लहसुन की है। लहसुन को प्रकृति में पाए जाने वाले सबसे गुणकारी खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। एक तरफ जहां लहसुन हजारों किस्म के व्यंजनों में पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण और सुगंधित हर्ब है, वहीं दूसरी तरफ यह सैकड़ों तरह की बीमारियों में औषधि का भी काम करता है। यही वजह है कि हर कहीं कई तरह से लहसुन का सेवन किया जाता है। 

लहसुन के प्रमुख तत्व क्या हैं?

लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से इसमें एक तीखी गंध और इसका तीखा स्वाद होता है। लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे-मैगनीज, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और सल्फर यौगिक के अलावा लहसुन में एंजोइन और एलीन कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो इसे एक असरदार औषधि बनाते हैं। लहसुन में संक्रमण दूर करने की अदभुत क्षमता होती है। 

लहसुन के औषधीय फायदे क्या हैं?

लहसुन में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होने के कारण यह औषधियों की खान माना जाता है। आयुर्वेद में इसको औषधियों का राजा माना गया है। लहसुन हमें खांसी और जुकाम से बचाता है। दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है। दिमाग की कार्य प्रणाली में सुधार करता है। पाचन को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी बढ़ाता है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। स्किन में चमक और ताजगी लाता है। हमें कैंसर और अल्सर से बचाता है। आंतों में पल रहे परजीवियों यानी माइक्रोबियल बैक्टीरिया को मारता है। कोलाइटिस और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को रोकता है। हर दिन 2 से 3 लहसुन की कच्ची कलियां सुबह सबसे पहले खाने से अनेक फायदे होते हैं।

लहसुन से बढ़ता है इम्यून सिस्टम

आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ही उसे सबसे पहले बीमार होने से बचाती है। इमयुम सिस्टम ही बीमारी से लड़ने में भी सहायता करती है। लहसुन सर्दी और फ्लू वायरस को रोकने में मदद करने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट करता है। बच्चों को अधिक सर्दी-बुखार होता है। लहसुन खांसी, बुखार और सर्दी की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हर दिन दो कटी हुई लहसुन की कलियां खाने लाभ मिलता है। 

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है

स्ट्रोक और दिल का दौरा दुनिया भर में सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चिंताओं में से दो हैं। उच्च रक्तचाप हृदय रोग के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है। उच्च रक्तचाप के पीड़ित लोगों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है। बेशक आपको लहसुन पसंद न हो, फिर भी आपको दिन में कम से कम 4 कच्ची कली लहसुन की खानी चाहिए। आपको लहसुन स्वास्थ्य लाभ देगा और उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करेगा।

लहसुन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

कोलेस्ट्रॉल रक्त में एक वसायुक्त और महत्वपूर्ण घटक है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं: "खराब" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और "अच्छा" एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। बहुत अधिक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और पर्याप्त एचडीएल कोलेस्ट्रॉल नहीं होने पर गंभीर बीमारियां होती हैं। लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। लहसुन खाने से आपके एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लहसुन आपके बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। 

Tags