How To Improve Sexual Performance After 50 Years: 50 साल के बाद संभोग में कैसे सुधार करें?

How To Improve Sexual Performance After 50 Years

50 साल के बाद संभोग में कैसे सुधार करें?

 
how to improve sexual performance after 50 year

Can a 55 year old man be sexually active?

How can I get hard on after 50?

How often do 50 year old men make love?

क्या 55 साल का आदमी सेक्सुअली एक्टिव हो सकता है?

how to improve sexual performance after 50 year : हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, कुछ आपकी सेक्स लाइफ, ड्राइव और परफॉरमेंस कमजोर होती जाती है। लेकिन ऐसा मत सोचिए कि अगर आप 50 से ज़्यादा उम्र के हैं, तो आपको अपनी सेक्स लाइफ से कोई समझौता करना होगा। जीवन के किसी भी पड़ाव में आप सेक्स लाइफ के मजे ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ा सोचने और प्लानिंग बनानी होगी, जैसा आप अपनी युवावस्था में करते थे। आइए जानते हैं 50 साल की उम्र में भी आप अपनी सेक्स लाइफ को कैसे रोमांचक और संतोषजनक बना सकते हैं।

1. नियमित व्यायाम करें
जब आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो उसमें भी काफी महनत होती है। सेक्स लाइफ के लिए सबसे जरूरी है आपका फिट रहना। फिट रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। यह आपकी मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है। व्यायाम आपके मूड को बेहतर बनाता है। व्यायाम आपके मस्तिष्क में ऐसे रसायन छोड़ता है जो आपको बेहतर और अधिक सहज महसूस कराते हैं। यह आपको निखारता है। नियमित व्यायाम आपके शरीर को बेहतरीन बनाता है। व्यायाम आपके आत्मविश्वास और आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है।

2. कुछ नया आजमाएं
जब आप लंबे समय से एक ही साथी के साथ हैं, तो आप अपने सेक्स जीवन में थोड़ी विविधता लाने के लिए कुछ नए एंगल और तरीकों के बारे में सोच सकते हैं। यह आपको उत्तेजन करने में मदद करता है। दिन के समय में सेक्स करना, थोड़ा असहज हो सकता है, इसलिए इससे बचें। अगर आपको रात में बहुत नींद आती है, तो आप दिन में सेक्स कर सकते हैं। लेकिन रात के समय सेक्स करने में उत्तेजना काफी बढ़ जाती है। जब आप सेक्स करें तो अलग-अलग पोजीशन का यूज कर सकते हैं। रोमांटिक माहौल बनाएं। प्यार करने के लिए कोई नई जगह की तलाश करें, जहां आप खुद को सेफ महसूस कर सकें। अपने पार्टनर के साथ स्नान करें। 

3. संभोग से के विभिन्न आयामों के बारे में सोचें
यदि आप रोज एक ही तरीके से सेक्स करते हैं तो आपकी सेक्स लाइफ बोरिंग हो सकती है, इसलिए आपको अन्य विकल्प के बारे में भी सोचना चाहिए। पार्टनर को किस करें, उसको प्यार से स्पर्श करें। प्यार से पार्टनर के हर अंग को स्पर्श करें। आप एक-दूसरे में कामुकता बढ़ाने के लिए मालिश करें। धीरे-धरे मौखिक सेक्स की ओर बढ़ें। उसके बाद संभोग करें। पार्टनर को खुश करने के लिए वाइब्रेटर जैसे सेक्स टॉय भी अपना सकते हैं। 

4. सहज रहें, घबराए नहीं 
अगर गठिया या लगातार दर्द के कारण सेक्स करने में दिक्कत होती है, नई पोजीशन के बारे में विचार करें, जो आपके लिए आनंददायक हो। वो नए स्टेप्स आजमाएं जो आपके शरीर के लिए आसान हो। आप सेक्स करते समय तकिए का इस्तेमाल करें।उदाहरण के लिए, अगर आपको पीठ दर्द है, तो मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने के बजाय बगल में सेक्स करें। दिन के उस समय सेक्स की योजना बनाएं, जब आप सबसे बेहतर महसूस करें। गर्म पानी से नहाएं या ज़रूरत पड़ने पर दर्द की दवा लें ताकि आप ज़्यादा आराम से सेक्स कर सकें।

5. सेहत का ध्यान रखें
यदि आप एंटीडिप्रेसेंट, एंटीहिस्टामाइन, ब्लड प्रेशर की दवा, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा या अल्सर की दवा की दवा लेते हैं तो आपको सेक्स में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है या बीमारी चल रही है तो आप धीरे-धीरे सेक्स के लिए तैयार हों, जल्दबाजी न करें। अगर आपको अपनी सेक्स लाइफ के बारे में कोई चिंता है, तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। इसके अलावा आप डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं।

Tags