हाई यूरिक एसिड में कौन सी दाल खाएं और किससे बनाएं दूरी? जानें सही डाइट चार्ट

Which lentils should you eat and which ones should you avoid if you have high uric acid? Find out the right diet chart.
 
हाई यूरिक एसिड में कौन सी दाल खाएं और किससे बनाएं दूरी? जानें सही डाइट चार्ट

Uric Acid Diet Tips: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना एक ऐसी समस्या है जो जोड़ों में असहनीय दर्द, सूजन और उठने-बैठने में तकलीफ का कारण बनती है। आमतौर पर यूरिक एसिड हमारे शरीर में खान-पान के पाचन से ही बनता है, लेकिन जब इसकी मात्रा खून में अनियंत्रित हो जाती है, तो यह हड्डियों के बीच क्रिस्टल्स के रूप में जमा होने लगता है।

यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट में हाई-प्रोटीन और हाई-प्यूरिन (Purine) वाली चीजों को शामिल करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी रोज़मर्रा की डाइट का अहम हिस्सा मानी जाने वाली कुछ दालें इस समस्या को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं। आइए एक्सपर्ट्स के अनुसार जानते हैं कि यूरिक एसिड में कौन सी दाल खाना सुरक्षित है और कौन सी नुकसानदेह।

यूरिक एसिड में कौन सी दालें खाना है फायदेमंद?

अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो आपको ऐसी दालों का चुनाव करना चाहिए जो पचने में हल्की हों और जिनमें प्यूरिन की मात्रा कम हो : विशेषज्ञों के अनुसार, यूरिक एसिड के मरीजों के लिए मूंग की दाल सबसे उत्तम और सुरक्षित विकल्प है। यह बहुत हल्की होती है, आसानी से पच जाती है और इसमें प्यूरिन का स्तर काफी कम होता है। इसके सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने का खतरा नहीं रहता। लाल मसूर की दाल में प्यूरिन की मात्रा मध्यम (Medium) होती है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन भी किया जा सकता है।

दाल बनाने का सही तरीका (खास टिप)

दाल बनाने से पहले उसे 1 से 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इससे उसमें मौजूद एंटी-पोषक तत्व कम होते हैं और वह आसानी से पचती है। दाल को हमेशा अच्छी तरह गलने तक पकाएं और उसमें बेहद हल्का व सादा तड़का ही लगाएं।

2. किन दालों और बीन्स को खाने से बचना चाहिए?

हाई यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को ऐसी दालों और फलियों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए जिनमें प्यूरिन और प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक होती है। ये दालें दर्द और सूजन को तुरंत ट्रिगर कर सकती हैं:

  • अरहर (तुअर) की दाल

  • चना दाल

  • मटर की दाल

  • राजमा, छोले और काले चने

इन सभी चीजों में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जो शरीर में जाते ही यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ा देती है।

3. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के अन्य असरदार घरेलू उपाय

सिर्फ दालें ही नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ अन्य सुधार करके भी आप यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं:

  • भरपूर पानी पीएं: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त यूरिक एसिड यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाता है।

  • इन सब्जियों से दूरी बनाएं: बीज वाली चीजें, टमाटर और पालक का सेवन कम से कम करें।

  • मीठे और प्रोसेस्ड फूड से परहेज: ज्यादा शक्कर वाले ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों से दूर रहें।

  • लाइफस्टाइल बदलें: शराब (Alcohol), मांसाहार (Non-Veg) और बहुत ज़्यादा तले-भुने भोजन का त्याग करें।

  • डाइट को बैलेंस करें: अपने भोजन में चावल और क्विनोआ (Quinoa) जैसी हल्की चीजों को शामिल करें, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं।

  • सुबह की अच्छी शुरुआत: शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीएं और रोजाना नियमित रूप से हल्का व्यायाम या वॉक जरूर करें।

यूरिक एसिड की समस्या में खान-पान पर नियंत्रण ही सबसे बड़ा इलाज है। मूंग जैसी हल्की दालों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और प्यूरिन से भरपूर दालों को अलविदा कहें, ताकि आपके जोड़ स्वस्थ और दर्दमुक्त रह सकें।

Tags