देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग
Jun 21, 2023, 19:16 IST

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को वापस बुला लिया गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में जानकारी दी कि तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2134 में तकनीकी खामी आई थी।
पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित करके लैंडिंग का अनुरोध किया। प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
--आईएएनएस
एबीएम