विज्ञान नगरी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस

International Day for the Preservation of the Ozone Layer celebrated with great enthusiasm at Science City.
 
kp[ko

लखनऊ। अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा विज्ञान नगरी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी विज्ञान नगरी का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर नवीन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ओजोन परत के संरक्षण की आवश्यकता और इसके पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी।

;][;]

विज्ञान नगरी के शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो दिनों तक स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और एक्सटेंपोर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

nu8y

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और ओजोन परत की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर नवीन अरोड़ा और विज्ञान नगरी के परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

j9i0j

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना रहा। दो दिवसीय आयोजन के दौरान विज्ञान नगरी परिसर में विज्ञान, पर्यावरण और जागरूकता से जुड़ा उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

Tags