गोकुल ग्राम वासियों द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आवास विकास कॉलोनी ब्लॉक संख्या-34 पर धूमधाम से मनाया जायेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Gokul
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राष्ट्रधर्म सर्वोपरि का उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण की असीम अनुकम्पा से अगली पीढ़ी में सांस्कृतिक विरासत को हस्तांतरित करने हेतु इस बार छठवा जन्माष्टमी का पर्व समस्त गोकुल ग्राम वासियों के सहयोग से  कॉलोनी के ब्लॉक संख्या-34 पर धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम विवरण- तिथि-07/09/2023 समय-सायं, 6बजे से प्रभु के धरा पर अवतरण तक।                     

      भजन, कीर्तन एवं नौनिहालो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति,व प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप मे उपविजेता विधायक श्री अंजनी श्रीवास्तव जी लखनऊ पश्चिम विधानसभा एव विशिष्ट अतिथि पार्षद विनोद यादव उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी एडवोकेट के के राय ने दी

Share this story